Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»Microsoft Outage या फिर साइबर अटैक? क्राउडस्ट्राइक ने बयान जारी कर साफ की तस्वीर, क्या कहा…
    विदेश

    Microsoft Outage या फिर साइबर अटैक? क्राउडस्ट्राइक ने बयान जारी कर साफ की तस्वीर, क्या कहा…

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Microsoft Outage या फिर साइबर अटैक? क्राउडस्ट्राइक ने बयान जारी कर साफ की तस्वीर, क्या कहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवा ठप होने से जहां हड़कंप है, वहीं  पहली बार साइबर सुरक्षा कंपनी ‘क्राउड स्ट्राइक’ ने साफ किया है कि यह साइबर हमला नहीं है।

    शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कंपनी ने कहा कि इंटरनेट सेवाओं में जिस व्यवधान से दुनिया भर की कंपनियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई, वह साइबर हमला नहीं है।

    ‘क्राउडस्ट्राइक’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉर्ज कर्ट्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी ”विंडोज के लिए एकल सामग्री अपडेट में पाई गई खामी से प्रभावित ग्राहकों की समस्या को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है।” 

    उन्होंने कहा, ”यह सुरक्षा से जुड़ी कोई घटना या साइबर हमला नहीं है। हालांकि, समस्या की पहचान कर ली गई है और उसका समाधान भी कर दिया गया है।”

    बता दें कि इस बग ने दुनिया भर में कई स्टॉक एक्सचेंज, सुपरमार्केट और फ्लाइट ऑपरेशन्स को प्रभावित किया है। यूजर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का  सामना कर रहे हैं, जिसके कारण उनके सिस्टम अपने आप बंद हो जा रहे हैं या फिर से चालू हो रहे हैं। यह परेशानी दुनिया भर के देशों में आज सुबह 11 बजे के करीब से महसूस और देखी गई।  

    ‘क्राउडस्ट्राइक’ के नए अपडेट को इस व्यवधान का मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिसने विंडोज आधारित कम्प्यूटर और लैपटॉप को प्रभावित किया है।  इस अपडेट में कॉन्फिग्रेशन गलत हो गया, जिसकी वजह से दुनिया भर में Microsoft 365 यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

    एक्स पर एक बयान में, क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज़ ने कहा कि कंपनी उन ग्राहकों के साथ काम कर रही है जो विंडोज होस्ट के लिए एक ही कंटेंट अपडेट में पाए गए दोष से प्रभावित हुए हैं, उन्होंने कहा कि मैक और लिनक्स-आधारित सिस्टम प्रभावित नहीं हुए हैं।

    उधर, माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस व्यवधान पर एक बयान जारी किया है। इस बयान में माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “हम इस घटना को सर्वोच्च प्राथमिकता और तत्परता के साथ लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि हम खराब स्थिति में मौजूद माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप के लिए लंबे समय तक प्रभाव को हल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी सेवाओं में अब निरंतर सुधार हो रहा है। फिर भी हम व्यवधान को दुरुस्त करने के लिए काम कर रहे हैं।”

    The post Microsoft Outage या फिर साइबर अटैक? क्राउडस्ट्राइक ने बयान जारी कर साफ की तस्वीर, क्या कहा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.