Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»जब भतीजे अजित को देख शरद पवार ने छोड़ दी कुर्सी, घटना बनी चर्चा का विषय
    राजनीती

    जब भतीजे अजित को देख शरद पवार ने छोड़ दी कुर्सी, घटना बनी चर्चा का विषय

    By July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब भतीजे अजित को देख शरद पवार ने छोड़ दी कुर्सी, घटना बनी चर्चा का विषय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुणे। लोकसभा चुनाव के बाद अब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जोड़-तोड़ और दांव पेश किए जाने लगे हैं। इन सबके बीच शनिवार को महाराष्‍ट्र में एक ऐसी घटना घटी जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, अजित पवार और शरद पवार जिला विकास परिषद की बैठक में शामिल होने पुणे गए थे। अजित यहां के प्रभारी मंत्री हैं। इस नाते वह बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे। अजित जैसे ही बैठक रूम में पहुंचे वहां बैठे शरद पवार अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। 
    हालांकि, इस घटना पर एनसीपी (एसपी) की बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि उनके पिता शरद पवार ने खड़े होकर प्रोटोकॉल का पालन किया है, जब डिप्टी सीएम अजित पवार ने विकास निधि के वितरण के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने आपत्ति जताई। शरद पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में यहां जिला योजना और विकास परिषद (डीपीडीसी) की एक बैठक में भाग लेने आए थे। जैसे ही अजित पवार, अंदर आए, शरद पवार भी अन्य नेताओं की तरह कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए।
    सुले ने एक रैली में कहा कि उनके पिता शरद पवार प्रोटोकॉल का पालन करने खड़े हुए और सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। अजित पवार ने पिछले साल अपने चाचा के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल होने के लिए एनसीपी को बांट दिया था। रैली में सुले आगे कहा कि शरद पवार ने बैठक में विकास निधि के तहसीलवार वितरण के बारे में जानकारी मांगी और कलेक्टर ने कहा कि उन्हें जरुरी जानकारी मिल जाएगी।
    सुले ने दावा किया कि अजित पवार ने एक सरकारी आदेश का हवाला दिया और कहा कि सांसद और विधायक इन बैठकों के दौरान फंड वितरण या वोट के बारे में सवाल नहीं पूछ सकते हैं क्योंकि वे आमंत्रित सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि हम यही कह रहे हैं, सत्तारूढ़ दल तानाशाही लाना चाहता है और संविधान बदलना चाहता है। मेरे पास वह जीआर है, जिसमें कहा गया है कि आमंत्रित लोग प्रश्न पूछ सकते हैं और डीपीडीसी बैठक में अपने विचार रख सकते हैं हम प्रश्न पूछ सकते हैं। सुले ने कहा कि सरकार असहमति की आवाज को दबाना चाहती है और फर्जी कहानी फैलाए जाने की बात करना चाहती है, लेकिन एक बीजेपी सांसद ने कहा था कि उनकी पार्टी को लोकसभा में 400 से ज्यादा सीटें मिलने के बाद संविधान बदल दिया जाएगा।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    May 9, 2026

    चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर….

    May 9, 2026

    बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम…..

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.