Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»जब कर्नाटक में विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने जमीन पर गुजारी पूरी रात 
    राजनीती

    जब कर्नाटक में विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने जमीन पर गुजारी पूरी रात 

    By July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब कर्नाटक में विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने जमीन पर गुजारी पूरी रात 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चार हजार करोड़ के घोटाले को लेकर चर्चा की मांग रहे थे मंजूरी

    नई दिल्ली। मैसूर अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी में जमीन घोटाले के आरोपों से कर्नाटक में राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में सीधे सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पर धांधली के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह 4000 करोड़ रुपए का घोटाला है। इस पर बीजेपी विधानसभा में चर्चा करना चाहती है, जिसकी मंजूरी नहीं मिली तो उसके विधायक सदन में ही धरने पर बैठ गए। यही नहीं बुधवार की पूरी रात भी विधायकों ने विधानसभा में काटी और फर्श पर सो गए। कई विधायकों की तो लुंगी और बनियान पहने तस्वीरें सामने आई हैं। 
    कर्नाटक बीजेपी सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा मांग रही है। बीजेपी का कहना है कि एमयूडीए स्कैम के मुखिया सिद्धारमैया ही हैं और उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। वाल्मीकि डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा घोटाला हुआ है। कांग्रेस सरकार ने दलित समाज के साथ विश्वासघात किया है। उनके हिस्से की रकम डकार गए हैं। कर्नाटक बीजेपी की ओर से एक्स पर लिखा गया है कि बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में नेता विपक्ष आर. अशोक के नेतृत्व में विधानसभा में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जेडीएस के नेता भी शामिल रहे।
    बीजेपी चाहती है कि एमयूडीए स्कैम के मुखिया सिद्धारमैया इस्तीफा दें। जब तक दलित और आदिवासी समाज को न्याय नहीं मिलता है, हम आंदोलन करते रहेंगे। यह आंदोलन गरीबों को न्याय दिलाने के लिए है। गौरतलब है कि इस मामले की जांच ईडी को सौंपी गई है। वहीं राज्य सरकार ने ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिद्धारमैया का कहना है कि यह उन्हें फंसाने की साजिश है, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।  

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..

    July 3, 2026

    सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….

    July 3, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…

    July 3, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से…..

    July 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.