Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»तहसील और जिलों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने का सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएं : मुख्यमंत्री
    राज्य

    तहसील और जिलों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने का सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएं : मुख्यमंत्री

    By July 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधीनगर | मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रिवेंसेस बाई एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) कार्यक्रम में जिला और तहसील प्रशासकों को यह निर्देश दिया है कि वे जिला और तहसील स्तर पर आने वाली नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने का सक्रिय दृष्टिकोण अपनाएं। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति को दूर करना आवश्यक है, जहां जिला और तहसील स्तरीय ‘स्वागत’ में लोगों की समस्याओं का लंबे समय तक निराकरण नहीं होता और उन्हें इसके लिए राज्य ‘स्वागत’ तक आना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को गांधीनगर में जुलाई-2024 महीने के राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ ऑनलाइन कार्यक्रम में मिली शिकायतों और समस्याओं के निवारण के लिए जिला प्रशासन को मार्गदर्शन देते हुए ये निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तहसीलदारों के तहसील स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम के प्रदर्शन की समीक्षा भी की। जुलाई-2024 के इस ‘स्वागत’ में राज्य, जिला और तहसील ‘स्वागत’ में कुल मिलाकर 2538 अभ्यावेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 59 फीसदी यानी 1495 का निराकरण कर दिया गया है। गुरुवार को राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ में राजस्व, शहरी विकास, पुलिस और सड़क एवं भवन विभाग से जुड़ी शिकायतें और समस्याएं प्राप्त हुई थीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अभ्यावेदकों से उनकी समस्याओं और शिकायतों को विस्तार से समझा और उनके त्वरित निवारण के लिए संबंधित विभागों के सचिवों और संबंधित जिला-शहरी प्रशासकों को दिशानिर्देश दिए। संबंधित अभ्यावेदकों ने भी इस संबंध में अपना संतोष व्यक्त किया। राज्य स्तरीय ‘स्वागत’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी, मुख्यमंत्री की सचिव श्रीमती अवंतिका सिंह और विशेष कार्य अधिकारी धीरज पारेख के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.