Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त
    छत्तीसगढ़

    जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त

    By July 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

    छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दूरस्थ अंचल विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार के ग्राफ हरफरा स्कूल परिषर में 4 ग्राम पंचायतों भगवानपुरए च्यूलए खोहराए तथा कुदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजिन किया गया।

    शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती, रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जनपद सदस्य चंद्र प्रताप क्षेत्र क्र.10 रूप जायसवाल क्षेत्र क्र. 07, ज्योति सिंह क्षेत्र क्र.12 तथा सरपंच अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, तिलकधारी, रामसिया, प्रमिला सिंह ने छत्तीशगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी.राहुल वेंकट परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल निराजकांत तिवारी, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, सर्व विभाग जिला स्तरीय अधिकारी, कोटवार सहित पांचों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

    हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
    शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता तारा पाण्डेय, सुकवरिया, शांति सिंह तथा रानी सिंह की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही 3 बच्चों  शिवा सिंह, मायू तथा रिया का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत च्यूल के सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के 11 सदस्यों तथा ग्राम पंचायत अक्तवार के स्व. सहायता समूह के 10 सदस्यों को 4.4 किग्रा उन्नत किस्म के रागी बीज का वितरण किया गया।

    जन समस्या निवारण शिविर में कृषकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया। मत्स्य विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत भगवानपुर में 02 नग, ग्राम तोजा में 01 नग, ग्राम खमरौध में 01, ग्राम मेंहदौली में 01, ग्राम हरचौका में 01, ग्राम चांटी में 01 नग, ग्राम अक्तवार में 01 नग, ग्राम माड़ीसरई में 01 नग, ग्राम पूंजी में 01 नग तथा ग्राम नौठिया में निजी एवं शासकीय तालाबों के लिए मछुआरे का कार्य करने वालों को एक-एक नग जाल प्रदाय किया गया। वन विभाग द्वारा ग्राम हरफरा स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर शिविर में आये हुए हितग्राहियों को बीज एवं विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।  समाज कल्याण विभाग द्वारा उदकी ग्राम के राम लखन दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा खमरौध की दिव्यांग ललिता को ट्राई साईकल तथा 8 लोगों कों जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभाग के माध्यम से छ़ड़ी प्रदाय किया गया।

    ग्रामीणों का शिविर स्थल पर बनाया गया आधार कार्ड
    जन समस्या निवारण शिविर में जिन ग्रामीणों का आधार कार्ड नहीं बना है उसके लिए भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें ग्राम हरफरा के 8, भगवानपुर के 4, अक्तवार के 3, रेंद के 3 तथा पतवाही एवं च्यूल के 01-01 आधार सहित कुल 20 आधार कार्ड मौके पर ही बनाकर उपलब्ध कराया गया।

    मांग एवं शिकायत के कुल 366 आवेदन हुये प्राप्त
    जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आयुर्वेद औषधि विभाग, आजाक विकास विभाग, शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, उद्योग विभाग, रोजगार कार्यालय, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक से मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये, कुल मिलाकर 336 आवेदन प्राप्त हुये इनमें से 128 का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया तथा शेष 208 आवदेन लंबित है।

    लंबित आवेदनों को विभागवार समीक्षा करते हुये प्राक्कलन तैयार कर आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकासखंड भरतपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन का पहला शिविर आयोजित हुआ, जिसमें आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं सभी ग्रामीण जन एवं यहां के जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूूं। जिला अधिकारी समयाभाव के कारण ग्रामीण जनता तक पहुंच नहीं पाते तो उसी के सिलसिले में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया। समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह प्रयास हमारा, शासन और प्रशासन तथा आप सबका है। यहा पर जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका निराकरण हम सबको मिलकर करना है। इसके साथ ही विभाग के वो अमला जो जमीन स्तर पर कार्य करते है वे सतर्क एवं सावधान हो जाये। अभी खरीफ फसल का सीजन है अधिक काम करने की आवश्यकता है। किसी भी विभाग के कर्मचारी कार्य में लापरवाही की शिकायत पाये जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

    Related Posts

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

    May 14, 2026

    दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात….

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात….

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

    May 14, 2026

    दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात….

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.