Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार से मिला प्रमाण पत्र
    छत्तीसगढ़

    महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार से मिला प्रमाण पत्र

    By July 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार से मिला प्रमाण पत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महासमुंद :  महासमुन्द जिले की 292 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने इन पंचायतों को 'टीबी मुक्त पंचायत' प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर  कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, और ग्रामीणों को बधाई दी है।

     राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा कि यह सफलता सामुदायिक सहभागिता और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं के परिणामस्वरूप संभव हो सकी है।

       टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है। नियमित जांच, समय पर उपचार, और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार संभव हो सका।

       महासमुन्द जिले की इस सफलता से यह स्पष्ट होता है कि उचित योजना, सामुदायिक समर्थन, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से टीबी जैसे गंभीर रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। जिले के इस प्रयास से अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर होंगे।

       प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  मार्च 2023 को वाराणसी में आयोजित विश्व टीबी दिवस कार्यक्रम में  टीबी मुक्त पंचायत पहल  की गयी थी। के अंतर्गत, महासमुन्द जिले के इन 292 ग्राम पंचायतों ने मान्य संकेतकों का मापन एवं सत्यापन कर टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त किया। इस उपलब्धि के परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ राज्य में महासमुन्द जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।टीबी मुक्त ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र जिला कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा चयनित ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाएगा।

        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, ने कहा कि इस कामयाबी में कलेक्टर प्रभात मलिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, सहित  जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. विकास चन्द्राकर, और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे की भी भूमिका सराहनीय है।

       ग्राम पंचायतों के समग्र प्रयासों से "स्वस्थ गांव" की परिकल्पना को साकार करने हेतु टीबी मुक्त पंचायत अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान में घर-घर जाकर टीबी की स्क्रींनिग की गई और 331 निक्षय मित्र के रूप में आम नागरिक, जनप्रतिनिधि  अधिकारी और कर्मचारियों ने टीबी मरीजों की सहायता के लिए भागीदारी सुनिश्चित की थी।*
     

    Related Posts

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

    May 14, 2026

    दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात….

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात….

    May 14, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

    May 14, 2026

    दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात….

    May 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.