Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»ओलंपिक उद्घाटन में क्यों गूंजा इस मुस्लिम देश का नाम? किन-किन देशों पर कब और क्यों लगा बैन…
    विदेश

    ओलंपिक उद्घाटन में क्यों गूंजा इस मुस्लिम देश का नाम? किन-किन देशों पर कब और क्यों लगा बैन…

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ओलंपिक उद्घाटन में क्यों गूंजा इस मुस्लिम देश का नाम? किन-किन देशों पर कब और क्यों लगा बैन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज (शुक्रवार) से ओलंपिक खेलों का रंगारंग आगाज होने जा रहा है।

    भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे उद्घाटन समारोह राजधानी पेरिस की सीन नदी के किनारे भव्य परेड के साथ होगा। इसके लिए 80 से ज्यादा बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गईं हैं।

    समारोह में जैसे ही इजरायल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम  भाग लेने पहुंची, वहां मौजूद दर्शकों ने इजरायल का राष्ट्रगीत गाकर उसका स्वागत किया लेकिन थोड़ी ही देर में मुस्लिम बहुल देश फिलिस्तीन के पक्ष में नारे लगने लगे और वहां फिलिस्तीन को आजाद करो के नारे गूंजने लगे।

    एक दिन पहले भी, जब फिलिस्तीन का ओलंपिक दल पेरिस पहुंचा तो लोगों ने तालियों और तोहफों के साथ उनका स्वागत किया था।

    खिलाड़ियों पर फूल भी बरसाए गए थे। पेरिस हवाई अड्डे से बाहर निकलकर फिलिस्तीन के खिलाड़ियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब तक 39000 फिलिस्तीनियों की जान ले चुके इजरायल-हमास युद्ध के बीच उनकी मौजूदगी दुनिया को बड़ा संदेश देगी।

    इस बीच, खिलाड़ियों, फ्रांस के समर्थकों और राजनीतिज्ञों ने यूरोपीय देशों से फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया है।

    कइयों ने तो ओलंपिक में इजरायली खिलाड़ियों के खेलने पर नाराजगी भी जताई है।  बता दें कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में इजरायल पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप लगाए गए हैं और उस पर मुकदमा चल रहा है।

    अब तक किन-किन देशों पर लगा ओलंपिक में बैन
    ओलंपिक खेलों में प्रतिबंध लगने का पहला मामला 1920 में प्रथम विश्वयुद्ध के समय आया था। तब बेल्जियम के एंटवर्प में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में  जर्मनी, ऑस्ट्रिया, हंगरी, बुल्गारिया और तुर्की को प्रथम विश्व युद्ध में उनकी भूमिका और भागीदारी की वजह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद 1924 में आयोजित पेरिस ओलंपिक में जर्मनी पर भी बैन लगा दिया गया था।

    1948 में लंदन में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में द्वितीय विश्व युद्ध में जंग में उसकी भूमिका और इससे हुई तबाही के लिए जर्मनी और जापान पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

    रंगभेद शासन के परिणामस्वरूप नस्लीय अलगाव के कारण दक्षिण अफ्रीका को भी 1964 से 1992 तक प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    1972 में जिम्बावबे, जो तब रोडेशिया नाम से जाना जाता था, पर अंतरराष्ट्रीय दबाव में बैन लगा दिया गया था।

    साल 2000 में मेलबर्न ओलंपिक में अफगानिस्तान पर भी बैन लग चुका है। 2016 के ओलंपिक खेलों में भाग लेने से कुवैत को 2015 में ही सस्पेंड कर दिया गया था।

    The post ओलंपिक उद्घाटन में क्यों गूंजा इस मुस्लिम देश का नाम? किन-किन देशों पर कब और क्यों लगा बैन… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, तेंदूपत्ता बोनस चेक वितरित कर ‘तुहर पौधा तुहर द्वार’ वाहन को दिखाई हरी झंडी….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात, डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं: जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल…..

    July 10, 2026

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.