Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»ममता का आना तय, कितने सीएम बना रहे दूरी? पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग की बैठक…
    देश

    ममता का आना तय, कितने सीएम बना रहे दूरी? पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग की बैठक…

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ममता का आना तय, कितने सीएम बना रहे दूरी? पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग की बैठक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    नीति आयोग के सदस्यों में सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल और कई मंत्री शामिल हैं। वहीं, पीएम मोदी इस आयोग के चेयरमैन हैं।

    अब सवाल यह है कि नीति आयोग की इस बैठक में कौन-कौन मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं और कौन नहीं। गौरतलब है कि हाल में पेश आम बजट को लेकिर विभिन्न दलों में नाराजगी है।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो नीति आयोग को ही खत्म करने की मांग उठा दी है। उनका कहना है कि नीति आयोग को खत्म करके योजना आयोग को फिर से लाना चाहिए।

    वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस बैठक के बहिष्कार की बात कही है। आइए जानते हैं कि नीति आयोग की बैठक में कौन शामिल हो रहा है और कौन बना रहा है दूरी…

    बैठक में कौन-कौन हो रहा शामिल
    नीति आयोग की बैठक में भाजपा शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों का शामिल होना तय है। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने अभी तक अपनी मंशा जाहिर नहीं की है।

    जिन मुख्यमंत्रियों का बैठक में आना तय है, उनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू और डिप्टी सीएम चौना में, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा, असम के मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्वा सरमा, ओडिशा सीएम मोहन चरण माझी, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी।

    हालांकि इंडिया गठबंधन में ममता बनर्जी के सहयोगी दलों ने इस मीटिंग से दूरी बनाई है। वहीं, ममता का भी आरोप है कि बजट में विपक्ष शासित प्रदेशों को तवज्जो नहीं दी गई है।

    कौन बना रहा है दूरी
    इसके अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की बैठक से दूरी भी बना रखी है।

    इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन, पुडुचेरी के एन रंगास्वामी बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

    यह है बैठक का मकसद
    केंद्र सरकार के बयान के मुताबिक, इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है।

    बयान में कहा गया, ‘‘शनिवार 27 जुलाई 2024 को होने वाली शासी परिषद की बैठक में ‘विकसित भारत @2047’ पर ‘दृष्टिकोण दस्तावेज’ के लिए अवधारणा पत्र पर चर्चा की जाएगी…बैठक में विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने में राज्यों की भूमिका पर भी विस्तृत विचार-विमर्श होगा।

    बैठक में पिछले साल दिसंबर में आयोजित मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की सिफारिशों पर भी गौर किया जाएगा।

    The post ममता का आना तय, कितने सीएम बना रहे दूरी? पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज होगी नीति आयोग की बैठक… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…

    May 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.