Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»वॉशिंगटन सुंदर को मिलेगी नई जिम्मेदारी, पंत का कटेगा पत्ता?
    खेल

    वॉशिंगटन सुंदर को मिलेगी नई जिम्मेदारी, पंत का कटेगा पत्ता?

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले मे शनिवार को भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत के साथ सीरीज का आगाज करने पर होगी।

    हाल ही में गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्‍त किया गया था। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को टी20 का नियमित कप्‍तान बनाया गया था। ऐसे में इस नए युग में किन प्‍लेयर्स को प्‍लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, आएइ जानते हैं।

    शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है

    यशस्‍वी जायसवाल और उपकप्‍तान शुभमन गिल पारी का आगाज कर सकते हैं। भारतीय स्‍क्वॉड में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में 2 विकेटकीपर हैं। ऐसे में देखना होगा कि गंभीर किस पर भरोसा जताते हैं। ज्‍यादा संभावना है कि टीम मैनेजमेंट पंत के साथ आगे बढ़ सकता है।

    4 नंबर पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव बल्‍लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। नंबर 5 पर तूफानी बल्‍लेबाज रिंकू सिंह जगह बना सकते हैं। अगर रिंकू को मौका मिलता है तो शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है।

    सुंदर को सौंप सकते नई जिम्‍मेदारी 

    नंबर 6 पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलते नजर आ सकते हैं। व‍ह भारतीय बल्‍लेबाजी को गहराई प्रदान करेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम योगदान दे सकते हैं। नंबर 7 पर अक्षर पटेल दिख सकते हैं। रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास ले लिया है।

    ऐसे में अब इस प्रारूप में अक्षर को मौका मिलना तय है। 8 नंबर पर गंभीर वॉशिंगटन सुंदर को आजमा सकते हैं। इससे बल्‍लेबाजी क्रम मजबूत होगा। हालांकि, गंभीर सुंदर को नई जिम्‍मेदारी भी दे सकते हैं।

    सुंदर को किया जा सकता प्रमोट 

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें कोच गंभीर सुंदर को बड़े-बड़े हिट लगाने का अभ्‍यास करा रहे थे।
    ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि अगर जल्‍दी विकेट गिरता है तो वॉशिंगटन सुंदर को प्रमोट किया जा सकता है।
    अगर ऐसा होता है तो ऋषभ पंत के बैटिंग आर्डर में बदलाव होगा। रवि बिश्नोई भारत के तीसरे स्पिनर हो सकते हैं।
    इसके अलावा तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर हो सकती है।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

    श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग 11

    अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, मथीशा पथिराना, महेश तीक्षाना, डुनिथ वेललेज, बिनुरा फर्नांडो।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.