Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»राहुल द्रविड़ की खास दुआ से भावुक हुए नए हेड कोच गौतम गंभीर
    खेल

    राहुल द्रविड़ की खास दुआ से भावुक हुए नए हेड कोच गौतम गंभीर

    By July 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया इस समय श्रीलंका में है और तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है। सीरीज की शुरुआत से पहले गंभीर को टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से शुभकामनाएं मिली हैं। द्रविड़ ने उम्मीद जताई है कि जो यादें, जो पल उन्होंने सहेजे हैं गंभीर के हिस्से भी आएं।

    राहुल द्रविड़ ने साल 2021 के अंत में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके हिस्से ये काम तब आया था जब भारत टी20 वर्ल्ड कप-2021 में बुरी तरह से फ्लॉप रहा था। द्रविड़ के कोच रहते हालांकि टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब अपने नाम किया। भारत 17 साल बाद इस खिताब को जीतने में सफल रहा और द्रविड़ को एक शानदार विदाई मिल सकी।

    गंभीर के नाम द्रविड़ का संदेश

    बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें गंभीर लैपटॉप पर राहुल द्रविड़ का खास मैसेज सुनते हैं। इस ऑडियो में द्रविड़, गंभीर से कहते हैं, "हैलो गौतम, टीम इंडिया के कोच तौर पर हमारी दुनिया की सबसे शानदार नौकरी में आपका स्वागत है। मैंने जिस अंदाज में टीम इंडिया के कोच का सफर खत्म किया वो सपने से परे था और उसे अब तीन सप्ताह हो चुके हैं। बारबाडोस और इसके कुछ दिन बाद मुंबई में शाम को जो हुआ था वो शानदार था। मैं किसी भी चीज से ज्यादा इस टीम के साथ इकट्ठा की गईं यादें, दोस्ती को सहेज कर रखूंगा। अब आप कोच हो तो मैं आपके लिए भी यही दुआ करूंगा।"

    द्रविड़ ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि आप को पूरी तरह से फिट खिलाड़ियों की टीम मिले। इसके लिए आपको गुड लक। आप जानते हैं कि हम कोचेस को अपने आप को जैसे हम हैं उससे थोड़ा चालाक, स्मार्ट दिखाना पड़ता है, इसके लिए भी मैं आपको गुड लक कहना चाहता हूं।"

    गंभीर हो गए भावुक

    गंभीर राहुल द्रविड़ का मैसेज सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल द्रविड़ ने हमेशा वो किया जो भारतीय क्रिकेट के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा, "राहुल द्रविड़ वो शख्स हैं जिनको मैं काफी पहले से मानता हूं। मैंने कई बार कहा है कि मैं जितने भी खिलाड़ियों के साथ खेला हूं उनमें से राहुल भाई वो क्रिकेटर हैं जो अपने लिए कभी नहीं खेले। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए हर वो काम किया जो जरूरी था।"

    द्रविड़ का कार्यकाल रहा शानदार

    द्रविड़ ढाई साल तक टीम के कोच रहे। उनके रहते टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। भारत हालांकि खिताब नहीं जीत सका और ऑस्ट्रेलिया से हार गया। द्रविड़ के कोच रहते ही टीम इंडिया ने पिछले साल अपने घर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी कदम रखा लेकिन यहां भी ऑस्ट्रेलिया से मात खा गया।

    द्रविड़ का कार्यकाल यहीं तक था, लेकिन फिर बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ा दिया और ये भारत के लिए फायदेमंद फैसला रहा क्योंकि टीम इंडिया 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.