Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर का जिला बैठक सम्पन्न…लिए गये कई निर्णय,बनाई गई रणनीति
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर का जिला बैठक सम्पन्न…लिए गये कई निर्णय,बनाई गई रणनीति

    By July 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन जिला रायपुर की वर्चुअल बैठक रायपुर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें उनके द्वारा प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय का विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई , जिसमें पुरानी पेंशन को नियुक्ति तिथि से देय हेतु शासन से बात कर आगामी आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी। देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता, कैशलेश इलाज,युक्तियुक्तकरण, स्थानांतरण, ऑनलाइन अवकाश, एक पाली के शाला का समय 10.30 से 4.30 तक करने, पदोन्नत शिक्षकों का वेतन, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति, प्रधानपाठक प्राइमरी एवम् मिडिल स्कूल पदोन्नती, व्याख्याता एवम् प्राचार्य पदोन्नति,GPF पासबुक संधारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर रणनीति बनाया गया –

    1. सभी ब्लॉक में 27/28 जुलाई 2024 को बैठक रखा जाएगा।
    2. एसोसियेशन की सदस्यता 15 जुलाई से 18 अगस्त 2024 तक पूर्ण कर प्रांत कर प्रांत को जानकारी दी जाएगी।
    3. सदस्यता की भागीदारी व शुल्क पूर्वानुसार रहेगा।
    4. प्रमुख मांग  पत्र के अलावा सामयिक मांग पत्र भी तैयार किया जाएगा।
    5. जिला, ब्लॉक, संकुल में सक्रिय पदाधिकारियों की नियुक्ति किया जाएगा।
    6. मांगो का ज्ञापन प्रांत में पुनः 20 से 22 अगस्त 2024 के बीच दिया जाएगा।
    7. संभाग में 29-30 अगस्त, जिला में 9-10 अगस्त, ब्लॉक में 19-20 सितंबर 2024 को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
    8. माननीय सांसद और विधायकों को मांगो पर चर्चा कर 28 सितंबर से  2 अक्टूबर 2024 तक ज्ञापन दिया जाएगा ।
    9. आवश्यकतानुसार आगे की रणनीति  बनाया जाएगा। 10.  उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।।

      प्रांतीय महामंत्री योगेश सिह ठाकुर द्वारा प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व मे संगठन की मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से हुई सकारात्मक चर्चा को विस्तार से बताई गई।संघ के बैठक मे सभी पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार रखकर संगठन की मजबूती पर बल दिया।प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर पदोन्नति के लिए जल्द ही रायपुर डीईओ से मिलने का निर्णय किया गया।

            आज के वर्चुअल जिला बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला, प्रांतीय पदाधिकारियों में प्रांतीय महामंत्री योगेश ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री सुखनंदन साहू, प्रांतीय मंत्री जितेंद्र मिश्रा, जिला संयोजक कन्हैया कंसारी, आरंग ब्लॉक अध्यक्ष हरीश दीवान, तिल्दा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल वर्मा, धरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सांग सुलतान, जिला सचिव छन्नू लाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहनी, जिला संगठन मंत्री मदन वर्मा, जिला प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी, ब्लॉक सचिव अभनपुर शिव कुमार साहू,जिला संगठन सचिव मेघराज साहू सहित ब्लॉक और जिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.