Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»18 अक्टूबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव; विक्रमशीला एक्सप्रेस में अब सीट के लिए घंटों नहीं लगना पड़ेगा लाइन 
    राज्य

    18 अक्टूबर से होने जा रहा बड़ा बदलाव; विक्रमशीला एक्सप्रेस में अब सीट के लिए घंटों नहीं लगना पड़ेगा लाइन 

    By July 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भागलपुर और आनंद विहार तक चलने वाली 12367-12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी के कोच में सीट के लिए पहले आओ पहले, पहले पाओ जैसी मलादा मंडल की ओर से की गई व्यवस्था से यात्रियों को मुक्ति मिलने वाली है। सीट के लिए लाइन में घंटों लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए कि इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के दो और बोगियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    18 अक्टूबर से दो और द्वितीय श्रेणी का कोच जुड़ने के साथ जेनरल बढ़कर इसकी संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। वर्तमान में जनरल कोच में सीट के लिए दिल्ली कमाने जाने वाले श्रमिक वर्ग के लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। सीट के लिए तीन-चार घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड की इस ट्रेन में दो स्लीपर को हटाकर दो और द्वितीय श्रेणी के कोच जोड़े जाएंगे। वर्तमान में इस ट्रेन में दो कोच है।

    भागलपुर से इस ट्रेन में 18 अक्तूबर से और आनंद विहार से 19 अक्तूबर को दो और जेनरल कोच जोड़कर चलाई जाएगी। जेनरल को बढ़ने के साथ ही स्लीपर की संख्या नौ से घटकर संख्या सात हो जाएगी। यह व्यवस्था स्थायी होगी। दो और जेनरल कोच के जोड़ने के साथ यात्रियों को सुविधा होगी। इसके साथ ही पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था पर विराम लग जाएगा।

    वर्तमान में जनरल कोच में सीट के लिए लाइन में घंटों लगकर टोकन का इंतजार करना पड़ रहा है। जैसे ही दो और बोगियां जोड़ी जाएगी यात्रियों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। जल्द ही दो और द्वितीय श्रेणी के कोच सिस्टम में फिड किया जाएगा। 50 साल पूरे करने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस भागलपुर से दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। सात साल पहले इस ट्रेन में चार ही द्वितीय श्रेणी के कोच की व्यवस्था थी। एक-एक कर दो जेनरल कोच हटाकर एक एसी थ्री और एक स्लीपर कोच जोड़ा गया था। इससे जनरल कोच में बैठने के लिए मारामारी होने लगी।

    रेल पुलिस की मिलीभगत से यार्ड परिसर से ही दलाल द्वारा गमछा, चादर बिछाकर सीट पर कब्जा जमा दिल्ली मजदूरी कामने जाने वाले मजदूरों से दो सौ से तीन सौ रुपये अवैध वसूली किया जाने लगा। इस पर अंकुश लगाने के लिए मालदा डीआरएम ने पहले आओ पहले पाओ नियम के तहत टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई। 22 कोच वाले इस ट्रेन में वर्तमान में 19 स्लीपर, दो जेनरल कोच, पांच एसी श्री, एक एसी टू, एक कंपोजिट एसी वन-टू, एक इकानामी एसी कोच सहित एक-एक एसएलआर, पावर कार व पेंट्री कोच शामिल है।

    19 नवंबर से अमरनाथ एक्स. में जोड़े जाएंगे द्वितीय श्रेणी के दो कोच

    यही नहीं, भागलपुर से चलने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में सामान्य कोच को बढ़ाने का निर्देश रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। योजना के मुताबिक जिन ट्रेन में दो कोच है, उनमें इनकी संख्या चार की जाएगी। जिन में कोई सामान्य श्रेणी के कोच नहीं हैं, उनमें दो कोच लगाए जाएंगे।

    भागलपुर से जम्मूतवी के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 15097/15098 अमरनाथ एक्सप्रेस में दो सामान्य बोगी को बढ़ाया गया है। पहले इसमें दो ही सामान्य बोगी थी। एक थ्री एसी व एक सेकंड एसी का कोच को हटाया गया है। बाकी चार स्लीपर कोच को यथावत रखा गया है। अमरनाथ एक्सप्रेस भागलपुर से गुरुवार को रात 11:55 बजे रवाना होती है। ये व्यवस्था 19 नवंबर से लागू की जाएगी।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.