Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»12 मासूमों की मौत का बदला पूरा! इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर मारा; हिजबुल्लाह को बनाया निशाना…
    विदेश

    12 मासूमों की मौत का बदला पूरा! इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर मारा; हिजबुल्लाह को बनाया निशाना…

    By July 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुछ दिन पहले हिजबुल्लाह आतंकियों ने इजरायल के गोलान हाइट्स में एक फुटबॉल ग्राउंड को निशाना बनाते हुए 12 मासूम बच्चो को मौत के घाट उतार दिया था।

    जवाब में इजरायल ने हिजबुल्लाह को कीमत चुकाने की चेतावनी दी। मंगलवार को इजरायल ने पुष्टि की कि उसकी सेना ने बेरूत में मिसाइल हमला किया।

    इजरायली सेना का निशाना 12 बच्चों को मारने वाला हिजबुल्लाह का कमांडर फुआद शुक्र उर्फ हज मोहसिन था। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि मोहसिन मारा गया या नहीं? लेकिन, हिजबुल्लाह ने कहा है कि हमले में दो लोगों की मौत हुई है।

    इजरायल के तीन वरिष्ठ सुरक्षा सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर एक इजरायली हमले में सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया गया और कहा गया कि उसकी मौत की अभी पुष्टि नहीं हुई है। 

    सूत्रों ने उसका नाम मोहसिन शुक्र बताया है लेकिन उसे फुआद शुक्र के नाम से भी जाना जाता है। अल-अरबिया आउटलेट ने रिपोर्ट दी है कि हत्या विफल रही लेकिन, आगे कोई विवरण नहीं दिया।

    रॉयटर्स ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि बेरूत में इजरायली रक्षा बलों ने लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के गढ़ पर एक जोरदार धमाका सुना गया।

    कुछ ही पलों में  इलाके से धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता था। लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इजरायली हमले ने हिजबुल्लाह के क्षेत्र को निशाना बनाया।

    बता दें कि कुछ दिन पहले इजरायल पर हुए हवाई हमले में एक दर्जन बच्चे मारे गए थे। इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस हमले के लिए हिजबुल्लाह को दोषी ठहराया है। जबकि, हिजबुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।

    कौन है हिजबुल्लाह कमांडर मोहसिन शुक्र
    अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र उर्फ ​​हज मोहसिन हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

    वह हिजबुल्लाह की शीर्ष सैन्य संस्था जिहाद काउंसिल में भी शामिल है। विदेश विभाग के अनुसार, शुक्र ने 1983 में यूएस मरीन कॉर्प्स बैरक पर बमबारी में सीधी भूमिका निभाई थी, जिसमें 241 यूएस मरीन मारे गए थे। अमेरिका ने उसके सिर पर 5 मिलियन डॉलर (42 करोड़ रुपए) का इनाम रखा था।

    ऑस्ट्रेलियाई सरकार की अपील- लेबनान खाली करें नागरिक 
    इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग के आगाज के बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने लेबनान में रहने वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से देश छोड़ने का आग्रह किया है।

    अल्बानीज ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि सरकार की आधिकारिक सलाह है कि ऑस्ट्रेलियाई लोग इजरायल और हिज्बुलाह के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच लेबनान की यात्रा करने से बचें।

    उन्होंने कहा, “यात्रा सलाह बहुत स्पष्ट रूप है कि लेबनान न जायें। वहाँ मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस समय लेबनान से उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों का लाभ उठायें।”

    The post 12 मासूमों की मौत का बदला पूरा! इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर मारा; हिजबुल्लाह को बनाया निशाना… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.