Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»इजरायल में दबा बटन, ईरान में मौत की नींद सो गया हमास चीफ; साजिश की इनसाइड स्टोरी…
    विदेश

    इजरायल में दबा बटन, ईरान में मौत की नींद सो गया हमास चीफ; साजिश की इनसाइड स्टोरी…

    By August 2, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल में दबा बटन, ईरान में मौत की नींद सो गया हमास चीफ; साजिश की इनसाइड स्टोरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल में आतंकी हमला करके उसे खून के आंसू रुलाने वाले हमास के टॉप लीडर इस्माइल हानिया की बुधवार को ईरान में हत्या कर दी गई।

    दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने ही हमास के राजनीतिक चीफ इस्माइल हानिया की हत्या करवाई है।

    ईरान में रेवोलूशनरी गार्ड्स की सुरक्षा वाले गेस्टहाउस को ही जमींदोज कर दिया गया जिसमें इस्माइल हानिया और उनके एक गार्ड की मौत हो गई।

    राजधानी तेहरान में इस्लामिक सरकार की नाक के नीचे इस तरह की साजिश से पूरी दुनिया हैरान है।

    7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले के बाद मोसाद की काफी आलोचना हो रही थी। वहीं हानिया की मौत के बाद एक बार फिर मोसाद का लोहा माना जा रहा है। 

    ईरान की फौज खुद कन्फ्यूज है कि आखिर यह हमला किया कैसे गया। वहीं राष्ट्रपति के शपथ समारोह में आए एक मेहमान की हत्या के बाद ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    ईरान और इजरायल जानी दुश्मन है। इजरायल ने ईरान में ही अपनी ताकत का प्रदर्शन कर दिया है। ऐसे में इस्लामिक देश ने भी इजरायल को खुली धमकी दे दी है। आइए जानते हैं कि आखिर इस हमले की इनसाइड स्टोरी क्या है।

    महीनों पहले ही प्लांट हो गया था बम
    इस्माइल हानिया कतर के अपने सुरक्षित ठिकाने पर रहते थे। हालांकि ईरान में नए राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वह ईरान पहुंचे थे।

    यह इजरायल के लिए एक अच्छा मौका था। इजरायल को इस बात का पता पहले से ही था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हानिया को मारने के लिए दो महीने पहले ही बम स्मगल करक ईरान पहुंचा दिया गया था और इसे उस खास गेस्टहाउस में लगा दिया गया था जहां हानिया रुका करता था।

    इससे पहले भी हानिया दो बार इसी गेस्टहाउस में रुक चुका था। ईरानी फौज की सुरक्षा में रहने वाला यह गेस्टहाउस तेहरान के एक घनी आबादी वाले इलाके में है। इस बात की पुष्टि मिडल ईस्ट के सात, दो ईरानी और एक अमेरिकी अधिकारी ने की है। 

    रिमोट से किया गया विस्फोट
    हानिया राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ईरान पहुंचे थे। पांच अधिकारियों के मुताबिक गेस्ट  हाउस में यह विस्फोट रिमोट से किया गया था।

    रात में 1 बजे के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि हानिया गेस्टहाउस में सो रहा है, तभी विस्फोट किया गया। इसके बाद पूरा गेस्टहाउस जमींदोज हो गया जिसमें उसका एक सुरक्षा गार्ड भी मारा गया। धमाका इतना तेज था कि इमारत की खिड़कियां चिटक गईं। इसके अलावा एक बाहरी दीवार गिर गई। 

    पहले भी इसी गेस्टहाउस में रुकता था हानिया
    मध्य-एशियाई देशों के अधिकारियों के मुताबिक पहले भी अपनी ईरान यात्रा के दौरान हानिया इसी गेस्टहाउस में रुकता था। वहीं हानिया की हत्या के बाद मध्य एशिया में एक बार फिर हिंसा बढ़ने की आशंका है।

    गाजा में युद्धविराम के लिए लंबे समय से चर्चा चल रही थी। इस बीच हानिया की हत्या युद्धविराम की संभावनाओं पर पानी फेर सकती है।

    हालांकि इजरायल ने अभी इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इजरायली खुफिया एजेंसी ने इस बारे में अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों को बताया है। 

    वहीं बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि उन्हें इस हमले के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। हानिया की मौत के बाद पहले तो यही नहीं कन्फर्म नहीं हो पाया कि यह मिसाइल अटैक था या फिर कुछ और।

    पहले अंदाजा लगाया गया कि हो सकता है कि इजरायल ने ड्रोन या फिर प्लेन से हमला किया हो। इस हमले के बाद ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी तेहरान के खास गेस्टहाउस में इस तरह से बम प्लांट किया जाना भी सुरक्षा में बड़ी  चूक है। 

    कैसे पहुंचा गेस्टहाउस में बम
    ईरान के अधिकारियों के मुताबिक अब भी पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस गेस्टहाउस में बम कैसे पहुंचा। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से गेस्टहाउस की रेकी की जा रही थी और इजरायल ने इस प्लान को बनाने में महीनों का समय लिया।

    इजरायल ने पहले ही तय कर लिया था कि हानिया की हत्या कतर से बाहर की जाएगी। कतर की सरकार गाजा में युद्धविराम को लेकर मध्यस्थता कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक रात में करीब दो बजे गेस्टहाउस के एक कमरे में धमाका हुआ। उसी कमरे में हानिया सो रहा था। गेस्टहाउस की मेडिकल टीम भी तुरंत वहां पहुंची लेकिन हानिया और उसके सुरक्षा गार्ड की मौत हो चुकी थी। 

    हानिया के पास के कमरे में ही फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता जियाद-अल-नाखलाह भी रुके थे। हालांकि उनके कमरे को नुकसान नहीं पहुंचा।

    इससे पता चलता है कि केवल हानिया की ही हत्या की साजिश की गई थी। घटना के चार घंटे बाद इस्लामिक गार्ड्स ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अपने सेना प्रमुख को ब लााय और इजरायल को जवाब देने का आदेश दे दिया। 

    The post इजरायल में दबा बटन, ईरान में मौत की नींद सो गया हमास चीफ; साजिश की इनसाइड स्टोरी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.