Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»सलमान खान से बेहद डरती हैं जरीन खान 
    मनोरंजन

    सलमान खान से बेहद डरती हैं जरीन खान 

    By August 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान खान से बेहद डरती हैं जरीन खान 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । एक्ट्रेस जरीन खान ने कहा कि कैटरीना जैसी दिखने ही उनके करियर के लिए अभिशाप बन गया है।इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह सलमान खान से बेहद डरती हैं। जरीन खान को यूं तो फिल्मों में 14 साल हो चुके हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म वीर से की थी। यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।फिल्म में लोगों ने सलमान संग उनकी जोड़ी काफी पसंद किया था।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।कैटरीना कैफ जैसी दिखने की वजह से जरीन सनसनी बन गई थीं।हालांकि, कैटरीना जैसी दिखना ही करियर के लिए सबसे बड़ी कमियों में से एक बन गई.जरीन खान हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट शो में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें शेयर की।इस दौरान उन्होंने बताया कि वह क्यों अपने करियर के पीक प्वॉइंट पर फ्लॉप एक्ट्रेस बन गईं। जरीन खान ने इस बातचीत में खुलासा करते हुए कहा, फिल्म वीर के बाद उनकी जिंदगी बद से बदतर बन गई. मेरी बहुत आलोचना हुई। 
    यह फिल्म मेरे लिए जिंदगी बदलने वाली पल थी। शुरुआत में मुझे बहुत खुशी हुई कि मेरी तुलना कैटरीना कैफ से की जा रही है, लेकिन इंडस्ट्री में चीजें बदतर होती चली गईं। मैं जहां मोटी और थुलथुली थी , वहीं कैटरीना कैफ बेहद सुंदर और अच्छी पर्सनैलिटी वाली थी। ऐसे में उनसे मेरी तुलना होती तो मैं फूले नहीं समाती थी। जरीन आगे बताती हैं कि उनका चहकना कैसे शांत हुआ और खुद को खोई हुई महसूस करने लगीं। उन्होंने कहा,  मेरा ये चहकना तब शांत हो गया, जब इंडस्ट्री में इसे गलत तरीके से लिया गया। यह सब उल्टा पड़ गया। बाद में मैंने खुद को इंडस्ट्री में एक खोई हुई बच्ची जैसी महसूस करने लगी। इसके साथ ही मैं झिझक भी महसूस करने लगी थी। मैं वाकई में बहुत लोगों को नहीं जानती थी, लेकिन उन्हें लगने लगा कि मैं घमंडी हूं क्योंकि सलमान खान ने मुझे लॉन्च किया है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं था। जरीन खान ने आगे बताया कि आलोचना ने उन पर इतना बुरा असर डाला कि एक समय ऐसा भी आया जब वह घर पर ही रहना पसंद करती थीं।
     उन्होंने कहा, एक समय ऐसा भी था जब मैं अपने घर से बाहर निकलने से भी डरती थी क्योंकि लोग मेरे कपड़ों पर कमेंट करते थे। यह तुलना बहुत नेगेटिव तरीके से होती थी। मुझे इतने सारे नाम दिए गए कि एक समय तो मैं घर पर ही बैठना चाहती थी। लोगों ने मुझे फ्लॉफ घोषित कर दिया था।जरीन खान आगे अपना दर्द शेयर करते हुए कहती हैं कि कैटरीना संग मेरी तुलना होने का नतीजा ये हुआ कि मुझे काम मिलना ही बंद हो गया। लोगों ने अपने दरवाजे मेरे लिए बंद कर दिए। इसका नजीता ये हुआ कि मेरे पास बिल भरने के भी पैसे नहीं बचे। मेरी लाइफ एकदम खराब हो गई। जरीन खान ने दावा किया कि फिल्म वीर के बाद काफी दिनों तक वह बेराजगार बैठी रहीं। उनके पास काम नहीं था। काफी दिनों बाद उन्हें फिल्म रेडी में कैरेक्टर ढीला गाने के बाद उनकी सोच बदल गई। इस गाने को करने के बाद उन्हें जो भी काम मिल रहा था, वो उसे बिना सोचे समझे करती चली गईं। मैं एक अमीर घराने से नहीं आती, मैं अपने घर की अकेली कमाने वाली हूं, इसलिए उस समय, मैं अपना घर चलाने के लिए नौकरी करना चाहती थी।
     इतने मुश्किल समय में फिर उनके हाथ हेट स्टोरी लगी, लेकिन यह उनके जीवन का बहुत ही अजीब समय था। वह बिना कुछ समझे इसे ज्वॉइंन किया था। बता दें कि जरीन खान को आखिरी बार 2021 की फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में देखा गया था। बता दें कि जरीन खान की तुलना अक्सर कैटरीना कैफ से की जाती थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने अब खुलासा किया है कि इस तुलना ने उनके करियर को बेहद बुरी तरह से प्रभावित किया।आपको बता दें कि जरीन खान को सलमान खान ने ही लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भाईजान उन्हें इसलिए बॉलीवुड में लेकर आए क्योंकि वो एकदम कैटरीना कैफ की तरह दिखती थीं। 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.