Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»भा.जा.पा. के वरिष्ठ नेता बोले- रक्षाबंधन त्योहार मनाने वाली लाडली बहनों को ही दें 250 रुपये
    राजनीती

    भा.जा.पा. के वरिष्ठ नेता बोले- रक्षाबंधन त्योहार मनाने वाली लाडली बहनों को ही दें 250 रुपये

    By August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भा.जा.पा.  के वरिष्ठ नेता बोले- रक्षाबंधन त्योहार मनाने वाली लाडली बहनों को ही दें 250 रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल ।   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये अतिरिक्त रूप से भेजने की घोषणा की है। इस निर्णय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं रक्षाबंधन त्योहार को मानती हैं, उनके खाते में ही पैसे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा नारी सशक्तिकरण की बात करती रही है। इस अभियान में महिलाओं को आर्थिक द्दष्टि से मजबूत करने का भी विचार प्राथमिकता से किया जाता है। सरकार जो राशि दे रही है उसमें वृद्धि रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए की गई है, ताकि बहन अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधें तो उसको अपने जेब से कुछ खर्च ना करना पड़े। यह अच्छी है, लेकिन मेरा एक अनुरोध है। जो लोग रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में विश्वास करते हैं, जो रक्षाबंधन को त्योहार के रूप में नहीं मानते। इन दोनों में अंतर किया जाना चाहिए।

    डॉ. मोहन यादव की सरकार बड़ी संवेदनशील है और वो संवेदनशीलता के अंतर्गत बहनों को जो उपहार दे रही है वह स्वागत के योग्य है। लेकिन मेरा सवाल है कि जो रक्षाबंधन को ही नहीं मानते और त्योहार के रूप में उसे स्वीकार नहीं करते। ऐसे लोगों को लाभ पहुंचाने का क्या औचित्य? उन्होंने कहा कि इस निर्णय की समीक्षा की जानी चाहिए। सीएम मोहन यादव बड़े उदार व्यक्ति हैं और बहनों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं। रक्षाबंधन को पर्व के रूप में मानने वालों को इसका लाभ मिलना चाहिए। बता दें, सीएम मोहन यादव इस बार अगस्त में लाडली बहनों को दोहरी खुशी देने जा रहे हैं। रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में जहां लाडली बहनों को 250 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लाडली बहना योजना के नियमित 1250 रुपये भी 10 अगस्त को बहनों के खाते में आएंगे।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

    July 4, 2026

    चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…

    July 3, 2026

    मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..

    July 3, 2026

    सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….

    July 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.