Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»राहुल को नहीं लगता है डर क्योंकि ईडी और उनके बॉस का सामना करने की आदत हो गई : राउत
    राजनीती

    राहुल को नहीं लगता है डर क्योंकि ईडी और उनके बॉस का सामना करने की आदत हो गई : राउत

    By August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राहुल को नहीं लगता है डर क्योंकि ईडी और उनके बॉस का सामना करने की आदत हो गई : राउत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पुणे। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईडी की छापेमारी की आशंका जताई है। इस पर कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी हैं। वहीं शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को ईडी से डर नहीं लगता है। उन्हें ईडी और उनके बॉस का सामना करने की आदत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम डरते नहीं, इसलिए लड़ते हैं। ईडी के लोग आएंगे तो उनके लिए चाय-बिस्कुट तैयार हैं। जैसा राहुल गांधी ने कहा था, मेरे घर भी आए थे, तो मैंने भी स्वागत किया था।
    राउत ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजित पवार ने खुद ही बताया है कि वह दिल्ली में किससे मिलने जाते हैं।
    संजय राउत ने कहा कि सुनील तटकरे के घर पर ही अजित पवार ने बात की थी। खुद देवेंद्र फडणवीस ने भी यह बात कही है, जो रिकॉर्ड पर है। हमारा इससे क्या संबंध है? फडणवीस दाढ़ी लगाकर सीएम से मिलते थे। हमारे तब के एकनाथ शिंदे मौलवी दिल्ली जाते थे, यह उन्होंने खुद बताया है। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो अब यह आपको तकलीफ हो रही है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के दोनों डिप्टी सीएम और वर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे वेश बदलकर मुलाकात करते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। उन्होंने जो बातें कही हैं, वे घटनाएं घटी भी हैं। अब उन्होंने हाथ खड़ा कर दिया है क्योंकि जांच शुरू हो गई है। हम इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।
    राउत ने नितीन देसाई मामले पर कहा कि यह मराठी व्यक्ति का मुद्दा है। इस बारे में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और वित्त मंत्री को सामने आकर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों का शिवसंकल्प सम्मेलन शनिवार को होने जा रहा है। दुर्भाग्य से पश्चिम महाराष्ट्र में हमें सफलता नहीं मिली। विधानसभा चुनाव में हम पुणे और ग्रामीण क्षेत्र में ताकत के साथ लड़ने लड़ेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में हम तीनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगे। शिवसेना के रूप में हम कौन सी सीटें लड़ सकते हैं, इसका आकलन हो चुका है। कोथरुड, हडपसर, वडगांव शेरी, पिंपरी, भोसरी, खडकवासला, खेड आलंदी, जुन्नर में हम चुनाव लड़ेंगे। इन सीटों पर हम लड़कर महाविकास आघाडी के रूप में जीत हासिल कर सकते हैं।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…

    May 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.