Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»एक छात्रा के पास मोबाइल मिला, तो सभी के उतरवा दिए कपड़े
    मध्यप्रदेश

    एक छात्रा के पास मोबाइल मिला, तो सभी के उतरवा दिए कपड़े

    By August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । स्कूल में एक छात्रा के पास मोबाइल मिला तो अन्य छात्राओं के भी कपडे उतरवा कर जांच करवा दी गई। इसकी खबर जब छात्राओं के अभिभावकों को मिली तो हंगामा खडा हो गया। इसके बाद आरोपी शिक्षिका को विभाग में अटैच कर दिया गया। यह पूरा घटनाक्रम इंदौर शहर के बड़ा गणपति स्थित शारदा कन्या उमावि स्कूल का है। यहां 10वीं की कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल मिला था, जिसके बाद शिक्षिका ने अन्य छात्राओं को बाथरूम ले जाकर कपड़े उतरवाकर मोबाइल की जांच की थी। बता दें, शारदा कन्या उमावि में डीएड की परीक्षा के चलते स्कूल सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे 10वीं कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल की रिंगटोन बजी। कक्षा में पढ़ा रही मनीषा चौरसिया ने मोबाइल जब्त कर लिया और अन्य छात्राओं की जांच के लिए उन्हें बाथरूम में लेकर गईं। छात्राओं का आरोप है कि वहां शिक्षिका जया पंवार ने जबरदस्ती कपड़े उतरवाए और जांच की। इनकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। हालांकि किसी छात्रा के पास मोबाइल नहीं मिला। घर जाकर छात्राओं ने स्कूल में हुआ घटनाक्रम परिजनों को बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। प्राचार्य सीमा जैन ने बताया कि दोपहर बाद अचानक कई लोग स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। हमने पालकों से लिखित में शिकायत करने को कहा, जिसके बाद शिकायत पत्र दिया गया। जिस छात्रा के पास मोबाइल मिला था, उसकी मां ने टीसी निकालने का आवेदन कर दिया। हंगामे के दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। इस बारे स्कूल प्राचार्या सीमा जैन का कहना है कि स्कूल में सभी छात्राओं की जिम्मेदारी हमारी होती है। अनुशासन भी रखना होता है। कक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर शंका के आधार पर अन्य चार छात्राओं को महिला शिक्षिका वॉशरूम में लेकर गई और उनकी जांच की। यह सामान्य घटना थी। वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने पर एडि. डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात की। मामला गंभीर है। जांच की जा रही है। दोषी को सजा दी जाएगी। 

    Related Posts

    बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप…..

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन….

    November 22, 2026

    गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये, छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां…

    November 22, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.