Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा हनुमान लोक
    मध्यप्रदेश

    महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा हनुमान लोक

    By August 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । पवित्र नगरी उज्जैन का महाकाल लोक अब देश दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है। इसी तर्ज पर अब हनुमान लोक बनाने की तैयारी की जा रही है। राजधानी भोपाल में आकार लेने वाले इस लोक के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। करीब 100 करोड़ की लागत से बनने वाले हनुमान लोक के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के प्राचीन श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर के पास हनुमान लोक कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जल्द ही पीडब्ल्यूडी और नगर निगम निर्माण शुरु करने वाला है। इसकी लागत करीब 100 करोड़ आंकी गई है। इसके पहले चरण का काम 25 करोड़ रुपए से किया जाएगा। इसी के साथ करीब एक एकड़ में स्थित मंदिर परिसर को संवारने के साथ ही दशहरा मैदान के खुले रूप को संरक्षित रखते हुए, दर्शक दीर्घा, रावण दहन स्थल समेत अन्य निर्माण करवाए जाने हैं।

    राजस्थान से आएगा व्हाइट मार्बल


    मंदिर परिसर को संवारने के लिए राजस्थान के व्हाइट मार्बल से प्राचीन वास्तुशिल्प नागर शैली के अनुरूप किया जाना है। इसके अलावा मंदिर परिसर के दर्शक दीर्घा के नीचे 100 से ज्यादा विविध आकारों की दुकानों का निर्माण भी नगर निगम द्वारा किया जाएगा। ये कॉरिडोर करीब 21 एकड़ में बनाया जाएगा।

    आस्था का बड़ा केंद्र


    कैबिनेट मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल के छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर शहर का सबसे प्राचीनतम मंदिर है। यह सदियों से भोपालवासियों की आस्था का केंद्र है। ‘विरासत भी और विकास भी’ के मनत्वय के साथ शहर की सबसे प्राचीन विरासत श्री खेड़ापति हनुमान जी के मंदिर को भव्य स्वरूप देने तथा श्रद्धालुओं को समस्त सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए, श्री खेड़ापति हनुमान लोक का प्राथमिक रूपांकन प्लान तैयार हो चुका है।

    Related Posts

    बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप….

    November 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल….

    November 22, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण….

    November 22, 2026

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप…..

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन….

    November 22, 2026

    गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये, छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां…

    November 22, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.