Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»शेख हसीना तो हेलिकॉप्टर से उड़ गईं, अब हमें भी शरण दें; भारत से गुहार लगा रहे बांग्लादेशी नेता…
    विदेश

    शेख हसीना तो हेलिकॉप्टर से उड़ गईं, अब हमें भी शरण दें; भारत से गुहार लगा रहे बांग्लादेशी नेता…

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेख हसीना तो हेलिकॉप्टर से उड़ गईं, अब हमें भी शरण दें; भारत से गुहार लगा रहे बांग्लादेशी नेता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में बीते 15 सालों से सरकार चला रहीं शेख हसीना ने सोमवार को पीएम पद से इस्तीफा दिया और फिर हेलिकॉप्टर के जरिए भारत आ गईं।

    फिलहाल वह भारत में ही हैं और यहां से ब्रिटेन जाने की राह तक रही हैं। ब्रिटेन से राजनीतिक शरण की मंजूरी मिलने के बाद वह लंदन जाकर रहना चाहेंगी।

    इस तरह बांग्लादेश में मचे कोहराम से किसी तरह निकलकर शेख हसीना भारत आई हैं। इस बीच उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं के घरों पर बांग्लादेश में हमले जारी हैं।

    हालात इतने विकट हैं कि ये नेता भागे-भागे घूम रहे हैं और जान बचाने के लिए भी लाले पड़ गए हैं।

    अब इन नेताओं ने भी भारत से शरण देने की गुहार लगाई है। भारत ने 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया है और अतिरिक्त बल को तैनात किया है।

    इस बीच अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और अन्य लोगों ने अपील की है कि भारत उन्हें जमीनी मार्ग से ही सीमा के अंदर जाने की परमिशन दे।

    हालात इतने विकट हैं कि शेख हसीना की पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा का घर उपद्रवियों ने फूंक दिया। इसके अलावा एक मेयर का घर भी फूंका गया, जिसमें तीन लोग तो अंदर ही जिंदा जल गए।

    इसके चलते शेख हसीना सरकार का हिस्सा रहे नेताओं में खौफ का आलम है। ये नेता अब भारत से ही शरण की गुहार लगा रहे हैं।

    कई नेताओं के पास वीजा नहीं, पर चाहते हैं भारत में एंट्री

    मुश्किल यह है कि इनमें से कई नेताओं के पास वीजा और पासपोर्ट भी नहीं हैं, जिनके जरिए वे दिल्ली आ सकें। भारत के अवामी लीग के नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते रहे हैं।

    1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौर में भी भारत ने मदद की थी। उस आंदोलन का नेतृत्व शेख मुजीबुर रहमान ने किया था, जिन्हें बंगबंधु की उपाधि दी गई है।

    बांग्लादेशी नेताओं के सामने मुसीबत यह है कि ढाका का एयरपोर्ट बंद है और नियमित उड़ानें भी ठप हैं। ऐसे में इन लोगों के पास एक ही विकल्प है कि त्रिपुरा और बंगाल से लगती सीमाओं के जरिए भारत में एंट्री कर जाएं।

    पूर्व गृह मंत्री का घर ही फूंका, महासचिव लापता ही हो गए

    बांग्लादेश में यह पुराना इतिहास रहा है कि तख्तपालट के बाद पूर्व की सत्ता में रहे नेताओं को खदेड़कर मारा गया। ऐसे में शेख हसीना के एग्जिट के बाद बाकी नेता भी चाहते हैं कि वह कहीं सुरक्षित शरण ले लें।

    शेख हसीना सरकार में होम मिनिस्टर रहे असदुज्जमां कमाल के घर पर तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा अवामी लीग के महासचिव अब्दुल कादर तो गायब ही हैं।

    रविवार के बाद से ही उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल अवामी लीग के नेता आपस में भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और किसी तरह अपनी जान बचाने की जुगत में हैं।

    The post शेख हसीना तो हेलिकॉप्टर से उड़ गईं, अब हमें भी शरण दें; भारत से गुहार लगा रहे बांग्लादेशी नेता… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…

    May 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.