Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»लाखों करोड़ों रुपयों का बन गया है, वेडिंग व्यवसाय,रोजगार के अवसर बढ़े
    देश

    लाखों करोड़ों रुपयों का बन गया है, वेडिंग व्यवसाय,रोजगार के अवसर बढ़े

    By August 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारत में शादियों की अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी है।शादियों में लोग अपनी हैसियत से अधिक खर्च करते हैं। गरीब से गरीब और अमीर से अमीर अपनी हैसियत के हिसाब से शादी में पैसा खर्च करना चाहता है। इसके लिए वह कर्ज भी लेता है।
    पिछले कुछ वर्षों में वेडिंग समारोह के लिए अब पैकेज के माध्यम से शादियों का चलन बढ़ा है। वेडिंग प्लानर पूरा ठेका लेकर हैसियत के अनुसार धर्मशाला,मंगल भवन, होटल, मैरिज हॉल, पार्क,इत्यादि में शादी समारोह के लिए सभी इंतजाम वेडिंग ऑर्गेनाइजर करते हैं। दूल्हा-दुल्हन बराती-घराती, पंडित, फोटोग्राफर, सजावट करने वाले,बैंड-बाजा शहनाई यहां तक की पगड़ी बांधने वाले एक ही जगह पर मिल जाते हैं। इसके लिए किसी को भाग दौड़ नहीं करनी पड़ती है।
    भारत में वेडिंग प्लानर का धंधा बड़ी तेजी के साथ बढा है। अभी तक अभिजात्य तथा मिडिल क्लास में वेडिंग प्लानर की आवश्यकता होती थी। लेकिन अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी वेडिंग प्लानर की सहायता से शादी के आयोजन करा रहे हैं। भारत में करोड़ों लोगों को शादी की अर्थव्यवस्था से रोजगार मिलता है।

    वेडिंग विलेज की चर्चा


    महाराष्ट्र के पुणे जिले का आलंदी गांव पिछले तीन-चार सालों से वेडिंग विलेज के रूप से जाना जा रहा है।शादियों के मुहूर्त में यहां पर 1 दिन में 1200 से ज्यादा शादियां हो जाती हैं। जब शादी के मुहूर्त नहीं होते हैं।उस समय भी यहां पर 200 से 300 शादियां प्रतिदिन होती हैं।सबसे सस्ती और सबसे बेहतर शादी वेडिंग विलेज में संपन्न होती हैं।आलंदी गांव की आबादी मात्र 40000 है। यहां पर 500 से अधिक मंगल भवन और कई धर्मशालाएं हैं।एक ही छत के नीचे एक ही समय पर यहां फोटोग्राफर, सजावट करने वाले, शादी की सभी रस्मों रिवाज करने वाले भी धर्म के पंडित, मौलवी, पादरी इत्यादि की व्यवस्था,वेडिंग प्लानर करते हैं। बैंड बाजे भी यहां उपलब्ध होते हैं।
    वेडिंग प्लानर, प्रेम विवाह,अंतरजातीय विवाह,कोर्ट मैरिज,वैदिक रीति रिवाज केअनुसार विवाह कराने की व्यवस्था करते हैं।शादी की वीडियो शूटिंग, शादी का प्रमाण पत्र, यदि कोर्ट मैरिज है, तो उसके लिए वकील,कोर्ट में मैरिज रजिस्टर्ड कराने का काम सब एक ही स्थान पर हो जाता है।

     

    दूर-दूर से शादी के लिए पहुंचते हैं लोग


    वेडिंग विलेज में साधारण विवाह 4500 रुपए में भी संभव हो जाता है। इसे सस्ता विवाह दुनिया में कहीं नहीं होता है। इस राशि में विवाह प्रमाण पत्र,पुलिस सुरक्षा, दूल्हा दुल्हन के विवाह की सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराई जाती है।
     विशेष विवाह के लिए 12500 रुपए लिए जाते हैं। इसमें फोटोग्राफर 10 फोटो देते हैं।शादी का वीडियो बनाया जाता है। शादी का प्रमाण पत्र, विवाह में लगने वाली संपूर्ण सामग्री, पंडित जी की फीस, हाल और सजावट वेडिंग प्लानर द्वारा की जाती है।

      गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपनी आर्थिक हैसियत के अनुसार शादी के लिए जिस तरह की व्यवस्था चाहते हैं। उसके अनुसार वेडिंग प्लानर व्यवस्था करते हैं। यहां बड़े मैरिज हाल भी हैं।मांग के अनुरूप सारी व्यवस्थाएं वेडिंग प्लानर बहुत कम समय में कर देते हैं। जिसके कारण आसपास के परिवार यहीं पर आकर शादी समारोह की व्यवस्था कराते हैं। यहां सस्ते में और अच्छी तरह से शादियां हो जाती हैं।शादियों में अब वेडिंग प्लानर की व्यवस्था भारत के प्रत्येक शहर में देखने को मिलने लगी है। वेडिंग प्लानर सारी व्यवस्था करते हैं। उनके पास सभी किस्म के लोग होते हैं। मांग के अनुरूप वह उपलब्ध कराते हैं। जिसके कारण एक-एक वेडिंग प्लानर लाखों रुपए प्रतिमाह की कमाई कर रहे हैं।वहीं उनके माध्यम से प्रतिदिन लाखों लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। भारत में वेडिंग प्लानर का काम बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। कम खर्चे में बेहतर शादियां भी होने लगी हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार से संवरी जोधन राम की खेती, किसान क्रेडिट कार्ड से मिली नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जन समस्या निवारण शिविर में तत्काल बना किसान क्रेडिट कार्ड…

    May 10, 2026

    मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक संजीवनी, सुकमा जिले के 1 लाख 54 हजार 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच पूरी, नियद नेल्लानार के 39 मरीजों को जिला अस्पताल में मिला बेहतर इलाज…

    May 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मगनलाल के परिवार को मिला पक्का आशियाना….

    May 10, 2026

    सुशासन तिहार 2026: सुपोषण की ओर सशक्त कदम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला नया संबल…..

    May 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.