Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में जर्जर स्कूलों का पता लगाएंगे अफसर
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में जर्जर स्कूलों का पता लगाएंगे अफसर

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  मध्यप्रदेश के सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत से भोपाल के अफसर भी हरकत में आए हैं। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस मुद्दे पर मीटिंग बुलाई और अफसरों को जर्जर स्कूलों का पता लगाने को कहा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, आरईएस के अफसर-इंजीनियर एक-एक स्कूल की जांच करें। यदि बिल्डिंग जर्जर है तो बच्चों को शिफ्ट करके उसकी मरम्मत कराई जाए।बता दें कि सागर के शाहपुर में रविवार को दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई थी। सोमवार को मंत्री विश्वास सारंग ने भी नरेला विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं, कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट में मीटिंग की।

    डीईओ से ली जानकारी
    मीटिंग में डीईओ एनके अहिरवार से कलेक्टर ने सभी स्कूल भवनों के सर्वे की जानकारी ली। कहा कि मरम्मत योग्य और जर्जर स्कूलों की जानकारी क्षेत्रीय एसडीएम से साझा करें। जहां शिफ्टिंग की आवश्यकता है, वहां बच्चों की वैकल्पिक व्यवस्था कर शिक्षण कार्य जारी रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में आरईएस के इंजीनियर और नगरीय क्षेत्रों में नगर निगम के इंजीनियरों को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों भवनों का सर्वे करना है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और आरईएस को मिलकर यह काम करेंगे।

    कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में फील्ड में रहे एसडीएम
    कलेक्टर ने सभी एसडीएम को फील्ड में अधिक रहने और कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने को कहा। सामूहिक कार्यक्रमों पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के भी निर्देश भी दिए। ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि न हों। कलेक्टर ने टीएल मीटिंग में सीएम हेल्पलाइन एवं एकीकृत पत्र समीक्षा, जनशिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत समय-सीमा प्रकरण की विभाग एवं अनुभागवार समीक्षा की। बैठक में बैरसिया अनुभाग की समीक्षा के दौरान बैरसिया एसडीएम को प्रति मंगलवार को समस्त प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए।

    राजस्व महाअभियान की भी समीक्षा
    कलेक्टर ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान की गति बढ़ाए। उन्होंने सभी एसडीएम से समस्या के बारे में पूछा और जरूरी निर्देश दिए। बंटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम के अधिक मामलों का निराकरण करने और अधिक से अधिक ई-केवाईसी करने को कहा गया। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम हिमांशु चंद्र, हर्षल पंचोली, भूपेंद्र गोयल, अंकुर मेश्राम भी मौजूद थे।

    Related Posts

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि….

    July 6, 2026

    समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

    July 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.