Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»धर्म»सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,
    धर्म

    सनातन धर्म में सीधे हाथ का महत्व, सिर्फ इस देवी की पूजा बायें हाथ से होती है,

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म में बाएं हाथ से कोई काम अच्छा नहीं माना जाता. हिंदू धर्म में सीधे हाथ से ही पूजा पाठ और अन्य महत्वपूर्ण काम होते हैं. लेकिन इस धरा पर एक ऐसी देवी हैं जिनकी पूजा बाएं हाथ से की जाती है. इसके पीछे की कई कहानी है. आज हम उस कहानी के बारे में ही चर्चा करेंगे कि इस देवी को आखिर बाएं हाथ से क्यों पूजा जाता है.

    हम बात कर रहे हैं मां बिहुला विषहरी की जिन्हें बाएं हाथ से पूजा जाता है. आप जब भी कभी माता विषहरी के दरबार जाएंगे वहां के पुजारी बाएं हाथ से पूजा करते नजर आएंगे.

    ये है कहानी
    मां बिहुला पर किताब लिख रहे आलोक कुमार से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया. कहते हैं नागवंश को पूजित करने के लिए मां विषहरी को अपनी शक्ति लगानी पड़ी थी. चंपानगर में चांदो सौदागर नाम का एक बहुत बड़ा व्यापारी हुआ करता था. उसके कपड़े का व्यवसाय देश के साथ-साथ विदेशों में भी था. ऐसा कहा जाता था उनकी नाव इतनी बड़ी थी जिसमें 580 मल्लाह सवार होते थे. चांदो सौदागर शिव भक्त थे. जब मां विषहरी इस धरती पर अपनी पूजा के लिए पिता भगवान शिव के पास गईं तो उन्होंने कहा अगर तुम्हारी पूजा मेरा परम भक्त चांदो सौदागर करेगा तो इस धरती पर तुम पूजनीय हो जाओगी, यही नहीं पूरी नाग प्रजाति पूजनीय हो जाएगी.

    चांदो सौदागर का हठ
    शिव की बात सुनते ही मां विषहरी सौदागर के पास पहुंचीं और उनसे अपना पूजा करने के लिए आग्रह किया. सौदागर ने कहा मैं भगवान शिव का अनन्य भक्त हूं मैं उनकी ही पूजा करूंगा. मैं आपकी पूजा नहीं कर सकता. लाख प्रयत्न करने के बाद भी सौदागर तैयार नहीं हुए. तब मां विषहरी ने गुस्से में कहा अगर तुम मेरी पूजा नहीं करोगे तो मैं तुम्हारे वंश को नष्ट कर दूंगी. इसके बावजूदसौदागर अपने वचन पर अटल रहा और उसने पूजा नहीं करने की मन में ठान ली.

    7 पुत्रों का वध
    इसके बाद मां विषहरी ने अपने क्रोध से चांदो सौदागर के छह पुत्रों को त्रिवेणी नदी में डुबाकर मार डाला. इसके बावजूद सौदागर ने तनिक भी ना घबराते हुए पूजा करने से फिर मना कर दिया. इसके बाद सौदागर को सातवां पुत्र हुआ. विषहरी ने उस पुत्र को भी मारने का भय दिखाया.सौदागर टस से मस नहीं हुआ. सातवें पुत्र को भी मां विषहरी ने नाराज होकर मरवा दिया. उसके बाद उसकी पत्नी और बहू के लाख प्रयत्न के बाद चांदो सौदागर पूजा के लिए जैसे तैसे राजी हो गया. लेकिन उसने कहा ठीक है मैं तुम्हारी पूजा दाएं हाथ से नहीं कर सकता हूं. मैं तुम्हारी पूजा बाए हाथ से करूंगा. मां विषहरी प्रसन्न हो गयीं. बोलीं ठीक है तुम मेरी पूजा बाएं हाथ से ही करो. तब से विषहरी की पूजा बाएं हाथ से होने लगी. अभी भी मंदिर में बाएं हाथ से पूजा की जाती है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.