Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि की घोषणा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि की घोषणा

    By August 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों को दिया बड़ा तोहफा, मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि की घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा की है। बुधवार को बुनकर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांवन ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में बुनकरों की मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगी। दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुनकरों को और नई तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी।

    उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। साव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बुनकर संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में देवांगन ने विस्तार से चर्चा की।

    हर घर तिरंगा अभियान पर भी फोकस

    भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को मजबूत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बुनकरों की तकलीफों, परेशानियों को प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से हल करने का आश्वासन दिया।

    Related Posts

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……

    July 7, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पीएम आवास के संबंध में लिखा पत्र…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण….

    July 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..

    July 7, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……

    July 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.