Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महादेव सट्टा एप मामले ईओडब्ल्यू ने चार राज्‍यों में मारा छापा , 3 गिरफ्तार, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त
    छत्तीसगढ़

    महादेव सट्टा एप मामले ईओडब्ल्यू ने चार राज्‍यों में मारा छापा , 3 गिरफ्तार, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त

    By August 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महादेव सट्टा एप मामले ईओडब्ल्यू ने चार राज्‍यों में मारा छापा , 3 गिरफ्तार, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रायपुर ।   आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने महादेव सट्टा एप के ओटीपी सेंटर संचालित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बिहार और छत्तीसगढ़ के तीन सेंटर संचालक प्रमुख दुबई में बैठे महादेव सट्टा के प्रमोटर के लिए सेतू का काम करते थे। भिलाई निवासी अतुल सिंह, विश्वजीत राय और बिहार के रोहतास निवासी भारत ज्योति पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। ओटीपी सेंटर का भंडाफोड़ करने जांच एजेंसी ने राज्य के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीधे दुबई से जुड़े हुए हैं। इनके कब्जे से 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ 500 से अधिक सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ईओडब्ल्यू ने आरोपियों को छह दिन की रिमांड पर लिया है।

    जांच एजेंसी के अनुसार, देशभर में चलने वाले पैनल से जुड़े हुए वाट्सएप नंबर अलग-अलग राज्यों में सेंटर बनाकर रखे गए हैं, जिन्हें ओटीपी सेंटर के नाम से जाना जाता है। इन्हें फिजिकल सिम को रिचार्ज करने और ओटीपी प्राप्त करने के लिए रखा गया है, जबकि इन नंबरों का वाट्सएप दुबई के हेड ऑफिस से ऑपरेट किया जाता है। इन नंबरों को महादेव बुक से जुड़े हुए अलग-अलग प्लेटफार्म रेड्डी अन्ना, फेयर प्ले, लोटस, लायन बुक, डायमंड बुक, सीबीटीएफ बुक, अंबानी बुक आदि के कस्टमर केयर नंबर के नाम से जाना जाता है। इन नंबरों के वाट्सएप में मैसेज करने से ऑटो जनरेटेड मैसेज प्राप्त होते हैं कि किस एकाउंट में पैसे भेजने हैं? कैसे सट्टा खेलने के लिए आईडी मिलेगी?।

    राशि भेजने कार्पोरेट अकाउंट

    ओटीपी सेंटर चलाने वाले दुबई रकम ट्रांसफर करने ऊंची कमीशन पर कॉर्पोरेट बैंक खाते (ऐसे बैंक खाते, जिनमें अनलिमिटेड यूपीआई पेमेंट हो सकते हैं) भी दिए जाते थे। पुलिस के साथ जांच एजेंसी ने अब तक महादेव सट्टा के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके द्वारा सेविंग और करंट अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाते रहे हैं।
    500 पैनल की मिली जानकारी

    आरोपियों से देशभर में संचालित महादेव सट्टा के पांच सौ पैनल ऑपरेटर से जुड़े होने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी की इस तरह की यह पहली कार्रवाई है, जिसमें किसी सेंटर के माध्यम से पैनल से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है।

    Related Posts

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026

    तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों और परिवहन मंत्री ने की समीक्षा……

    June 9, 2026

    नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम……

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026

    कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन, सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता: मंत्री लखन लाल देवांगन….

    June 9, 2026

    नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – सांसद बृजमोहन अग्रवाल….

    June 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.