Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश
    मध्यप्रदेश

    पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश

    By August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बड़वानी  ।   बड़वानी जिले में कक्षा 5वी और 8वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम कम देने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुख शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न आधारित वार्षिक मूल्यांकन किया गया था। इस वार्षिक मूल्यांकन में जिले की 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने के चलते उनके संस्था प्रमुख को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके प्रतिउत्तर उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये थे। जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया और इनमें से कुल 12 संस्था प्रमुख के द्वारा प्रस्तुत किये गए जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने को लेकर उनके विरूद्ध एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की कार्रवाई की गई है।

    इन शाला प्रमुखों की रोकी गई वेतन वृद्धि

    बड़वानी जिले की जिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए हैं उनमें, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सापड़िया फल्या कुजरवाड़ा के प्राथमिक शिक्षक गौरीशंकर भोसले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशवाहपुरा शाहपुरा के प्राथमिक शिक्षक उमरावसिंह वास्कले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरदा के प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र सूर्यवंशी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैडपुरा जुलवानिया के प्राथमिक शिक्षक मुन्नालाल मण्डलोई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सोम्यापुरा के प्राथमिक शिक्षक संतोष पाटीदार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आवली के माध्यमिक शिक्षक सीताराम खन्ना, शासकीय माध्यमिक विद्यालय फुलज्वारी के प्राथमिक शिक्षक संतोष शितोले, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कपाल्याखेड़ा के माध्यमिक शिक्षक कमल कुशवाह, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जरवाह के माध्यमिक शिक्षक जगन्नाथ यादव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय फुलसिंग फल्या धनोरा के प्राथमिक शिक्षक मनोज कापूरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सस्त्या फल्या कन्नडगांव के प्राथमिक शिक्षक रामदास मेहता एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय हैदरिया फल्या भुलगांव के प्राथमिक शिक्षक सूपीलाल सोलंकी की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए है।
     

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.