Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»खगड़िया और समस्तीपुर में बाढ़ से तबाही, गंगा और गंडक का जलस्तर खतरनाक स्तर पर
    राज्य

    खगड़िया और समस्तीपुर में बाढ़ से तबाही, गंगा और गंडक का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

    By August 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में गंगा, कोसी, बागमती और बूढ़ी गंडक समेत कई नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के पानी से दर्जनों गांव डूब गए हैं। राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पुनपुन का पानी भी बढ़ रहा है। सोन के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। 

    पटना के गंगा नदी दीघा घाट पर 18, गांधी घाट पर 82 और हाथीदह में जलस्तर 71 सेंटीमीटर ऊपर है। मनेर में पानी खतरे के निशान से केवल एक सेंटीमीटर ज्यादा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कई दिनों से जारी जलस्तर में वृद्धि के बाद गंगा के पानी में ठहराव आया है।

    समस्तीपुर में बाढ़ जैसे हालात

    समस्तीपुर में गंगा का पानी फैलने से पूरे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि, गंगा खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर चढ़कर 46.60 मीटर पर स्थिर है।

    इससे मोहनपुर के जौनापुर-डुमरी दियारा मोड़ सड़क पर पानी चढ़ गया है। बांका में नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है।

    मुंगेर में 4 दर्जन से अधिक गांवों में घुसा पानी

    मुंगेर में गंगा के चेतावनी स्तर से ऊपर 38.65 मीटर पर बह रही है। पिछले तीन दिनों में गंगा के पानी में 70 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।

    सदर प्रखंड के तौफीर दियारा, टीकारामपुर पंचायत, हेरू दियारा, मई पंचायत, कुतलुपर पंचायत, धरहरा प्रखंड की हेमजापुर पंचायत के कई गांवों के अलावा बरियापुर प्रखंड के चार दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। फसलें डूब गई हैं।

    बरियापुर के लालजी टोला में चार दर्जन से अधिक गांव डूब गए हैं। इन घरों में रहने वाले 150 से अधिक लोग रेलवे लाइन के किनारे अस्थायी रूप से रह रहे हैं।

    बरियारपुर बिजली सब स्टेशन में पानी घुसने से यह दूसरे दिन भी बंद है। दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गई है। डीएम अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर जाफरनगर दियारा से लोगों को नाव द्वारा निकाला जा रहा है।

    खगड़िया में डरा रहा नदियों का रौद्र रूप

    खगड़िया में कोसी, बागमती, गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस कारण परबत्ता प्रखंड के कई गांव पानी से घिर गए हैं। किशनगंज की नदियों में भी उतार-चढ़ाव जारी है।

    सुपौल में भी दर्जनों गांवों में घुसा पानी

    सुपौल में सोमवार शाम चार बजे कोसी का जलस्राव बराज पर 2,09,965 क्यूसेक (घनफुट प्रति सेकेंड) रिकार्ड किया गया। इसे डाउन स्ट्रीम में पास कराया जा रहा है। किसनपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

    इन जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात

    मधेपुरा जिले के आलमनगर व चौसा प्रखंड के निचले क्षेत्र भी डूबे हुए हैं। सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ के कारण बिजली काट दी गई है।

    पूर्णिया में परमान और कनकई कटाव कर रही हैं। कटिहार में गंगा नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर, कोसी 74 सेंटीमीटर व कारी कोसी 112 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    बांका जिले के धोरैया प्रखंड स्थित बलियास गांव में नहाने के दौरान गहिरा नदी में 12 वर्षीय शहजादा डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है।

    भोजपुर-बक्सर में गंगा के जलस्तर में गिरावट

    भोजपुर में आधा घंटे में एक सेमी की गति से गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। सोमवार की सुबह छह बजे जलस्तर 53.31 मीटर था, जो शाम छह बजे 53.24 मीटर हो गया।

    इस तरह 12 घंटे में गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर घटा है, हालांकि गंगा नदी अभी भी चेतावनी बिंदु से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    बक्सर में गंगा चेतावनी बिंदु से नीचे है, अब दो सेमी प्रतिघंटे की गति से जलस्तर घट रहा है। पटना में पानी बढ़ने के कारण प्रतिदिन नए-नए क्षेत्रों में इसका फैलाव हो रहा है। गंगा के दियारा क्षेत्र के खेत डूब गए हैं। कई जगह रास्ते पर भी पानी बह रहा है।

    दीघा घाट पर सोमवार सुबह नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर था। गांधी घाट पर 82, हाथीदह में 64 एवं मनेर में दो सेंटीमीटर ज्यादा जलस्तर दर्ज किया गया।

    समस्तीपुर के आधा दर्जन गांवों में घुसा पानी

    समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। आधा दर्जन स्कूलों में बाढ़ का पानी पहुंचने से उसे बंद कर दिया गया है।

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त….

    September 19, 2026

    गोल्फ के ग्लोबल मैप पर उभर रहा नवा रायपुर, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं पहचान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 19, 2026

    विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.