Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
    छत्तीसगढ़

    वाणिज्यकर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  वाणिज्यिक कर एवं वित मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास किये जाये। उन्होंने अप्रैल से जुलाई तक प्राप्त राजस्व पर संतोष व्यक्त किया तथा प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों के अनुरुप कर संग्रहण करने हेतु विभिन्न पहलूओं पर विचार करते हुए पारदर्शिता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    मंत्री चौधरी जी ने यह भी निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कर अपवंचन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए साक्ष्य आधारित कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी व्यवसायियों को विशेषकर छोटे व्यवसायियों को अनावश्यक रुप से परेशान न किया जाये। विभाग में उपलब्ध आधार-भूत सुविधाओं, डेटा एनॉलिटिक्स के माध्यम से पिन पाईंट, कर अपवंचन रोकने की कार्यवाही की जावे।

    उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यालयों में बायोमैट्रिक तथा सीसीटीवी लगाने, समय पर कार्यालय आने, अनुशासन बनाये रखने, सप्ताह में कम से कम तीन दिन करदाताओं, अधिवक्ताओं और सी.ए. से मुलाकात करने का समय निर्धारित कर, सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। चौधरी ने व्यवसायियों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझकर समाधान तत्परता से करने तथा नये पंजीकरण में लगने वाले समय को कम करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। बैठक में वाणिज्यिक कर सचिव मुकेश बंसल, आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा तथा विभाग के विशेष आयुक्त से सहायक आयुक्त स्तर तक के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान…

    November 29, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

    November 28, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव समारोह में हुए शामिल….

    November 28, 2026

    राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब, रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास …..

    November 28, 2026
    RO.No :-14063/30
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.