Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»भारत से दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया, बांग्लादेश में हिंसा पर भड़के शशि थरूर…
    देश

    भारत से दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया, बांग्लादेश में हिंसा पर भड़के शशि थरूर…

    By August 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत से दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया, बांग्लादेश में हिंसा पर भड़के शशि थरूर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि बांग्लादेश में अब हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर हिंसा की जा रही है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया जा रहा है।

    बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदू घरों और दुकानों को निशाना बनाए जाने की कई खबरें भी सामने आईं थीं। हाल ही में मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने इसे लेकर माफी भी मांगी थी।

    समाचार एजेंसी एएनआई से थरूर ने कहा, ‘यह देखना बेहद दुखद है कि जिसे लोकतांत्रित, लोकप्रिय आंदोलन माना जा रहा था, वो अब अराजकता और अल्पसंख्यकों और हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर की जा रही हिंसा में बदल गया है…।

    भारत में हमें बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए , लेकिन जब बांग्लादेश के साथ भारत की दोस्ती के हर प्रतीक को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो हमारा इसे अनदेखा करना मुश्किल हो गया है।’

    उन्होंने कहा, ‘भारतीय सैनिकों के सामने पाकिस्तानी ताकतों के सरेंडर की मूर्ति को तोड़ दिया गया। भारतीय सांस्कृतिक केंद्र को तबाह किया गया और ISKCON मंदिर समेत कई संस्थानों को तोड़ा गया। ये सभी भारत की जनता के लिए नकारात्मक संकेत हैं।

    ऐसा करना बांग्लादेश के हित में भी नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें कहना चाहिए कि यह लोकतंत्र की बहाली के लिए है, लेकिन इस प्रक्रिया में आप अल्पसंख्यों और खासतौर से एक अल्पसंख्य के खिलाफ हो गए। इसे देखा जाएगा और हमारे देश और कहीं भी इसे लेकर नाराजगी होगी।’

    अगस्त की शुरुआत से ही बांग्लादेश में हिंसा देखी जा रही थी, जो 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद और बढ़ गई। आंकड़े बता रहे हैं कि हिंसा में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, छात्र सरकारी नौकरियों में कोटा व्यवस्था को खत्म करने की मांग कर रहे थे।

    पाकिस्तान के सरेंडर को दिखाती मूर्ति तोड़ी

    थरूर ने कुछ दिन पहले एक और तस्वीर साझा की थी, जिसमें 1971 युद्ध में पाकिस्तान की सेना के सरेंडर को दिखाती मूर्ति टूटी हुई नजर आ रही थी।

    उन्होंने लिखा, ‘मुजीबनगर में 1971 शहीद मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में भारत विरोधी उपद्रवियों ने प्रतिमाओं को तबाह कर दिया। इन्हें ऐसे देखने बेहद दुखद है। इससे पहले कई स्थानों पर भारतीय संस्कृति केंद्र, मंदिरों और हिंदुओं के घरों पर हमले भी हुए हैं।

    ये सब ऐसे समय पर भी हो रहा है, जब खबरें आ रही हैं कि कुछ मुस्लिम नागरिक अन्य अल्पसंख्यकों के घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं।’

    The post भारत से दोस्ती के हर प्रतीक पर हमला किया, बांग्लादेश में हिंसा पर भड़के शशि थरूर… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात…..

    May 18, 2026

    गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ’पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की’…..

    May 18, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण….

    May 18, 2026

    ’प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मंत्री राजेश अग्रवाल’….

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.