Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से मचा हड़कंप
    राज्य

    पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से मचा हड़कंप

    By August 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना में नोएडा के युवक सहित 2 की हत्या से मचा हड़कंप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार की राजधानी पटना में दीघा थाने से तीन सौ मीटर की दूरी पर रामजीचक की पटेल गली में नोएडा निवासी युवक समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके शवों को बोरे में बंद कर गंगा में फेंक दिया गया।

    वारदात की जानकारी पुलिस को तब हुई, जब दो दिनों के बाद लापता एक युवक के रिश्तेदार ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि तीन-चार बदमाशों ने गाली-गलौज करने पर एक की पिटाई कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी रहे दूसरे युवक को भी गोली मार दी। दोनों के शवों को दीघा श्मशान घाट के पास गंगा में फेंक कर फरार हो गए।

    मृतकों में एक की पहचान नोएडा के देवराज कुमार सिंह उर्फ जानी के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ था। वहीं, दूसरी की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। गंगा में शव भी तलाशे गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    गिरफ्तार आरोपितों में विनय कुमार (रामजीचक गली, दीघा), हरेराम राय (कमरापर, अथमलगोला) और आनंद उर्फ बंटी (नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री) शामिल हैं। उनके पास से पिस्टल, छह कारतूस और दो मोबाइल मिले। इनके साथी संदीप और दीपू अभी फरार हैं।

    देवराज के साथ एक अन्य को साथ ले जाते दिखे 4 अपराधी

    पांच अगस्त को पटना के रामजीचक निवासी सुजीत कुमार राय ने दीघा पुलिस को बताया कि नोएडा के गौतमबुद्ध नगर सेक्टर-12 निवासी उनका साला देवराज तीन अगस्त को अपने ननिहाल समस्तीपुर से दीघा के रामजीचक स्थित उनके घर रात में पहुंचा था। फिर वहां से बाटा पंप पर आया।

    करीब साढ़े आठ बजे जब सुजीत कुमार पेट्रोल पंप से ड्यूटी करके कमरे पर पहुंचे, लेकिन उनका साला देर रात तक नहीं पहुंचा था।

    आसपास और रिश्तेदारों से पूछताछ और खोजबीन के बाद स्वजन पांच अगस्त को दीघा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की।

    पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज देखने लगी। सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति मिलकर एक को लेकर जाते दिखा।

    कुछ दूर आगे एक अन्य फुटेज की जांच हुई तब चार अपराधी मिलकर उन्हीं दोनों व्यक्तियों साथ लेकर जाते दिखे, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान देवराज कुमार सिर्फ उर्फ जानी के रूप में हुई थी।

    जिसकी नहीं हुई पहचान पहले उसे मारी गई थी गोली

    तकनीकी अनुसंधान कर पुलिस ने दो अपराधियों विनय कुमार और हरेराम राय को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि पंकज राय, आनंद कुमार उर्फ बंटी, संदीप और दीपू सभी लोग रामजीचक पटेल गली चौराहा पर खा-पी रहे थे।

    इसी बीच एक लड़का नशे की हालत में उधर से गुजर रहा था और हल्ला कर रहा था। यह देख उन अपराधियों द्वारा उसे रोका गया तो गाली-गलौज करने लगा। अपराधी उस युवक को पकड़कर पिटाई करने लगे।

    इसी बीच, देवराज भी पास से ही गुजर रहा था, जो मारपीट कर रहे व्यक्ति को देख लिया। जब अपराधियों ने उसे बुलाया, तो वह डरकर भागने लगा। अपराधियों ने देवराज को भी पकड़ लिया।

    दोनों युवकों को गली के पीछे ले जाया गया। वहां पंकज ने पहले नशे की हालत में गुजर रहे युवक को गोली मारी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    अपराधियों को लगा कि गोली मारते हुए देवराज ने देख लिया। पकड़े जाने की डर से पंकज ने देवराज की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

    घटना के बाद ऑटो से ले गए थे दोनों का शव

    घटना के पंकज और दीपू ने दोनों के शव को बोरी में बांधकर ऑटो में रखा और फिर गंगा में फेंक दिया। फुटेज से पुलिस देवराज की पहचान तो कर ली, लेकिन दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

    इधर, विनय और हरेराम की निशानदेही पर आनंद उर्फ बंटी को दानापुर के बिस्कुट फैक्ट्री स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    उसके पास से एक पिस्टल, छह गोली और दो मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं, पंकज और दीपू की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.