Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»BCCI का बड़ा फैसला, ग्वालियर में होगा IND vs BAN मैच
    खेल

    BCCI का बड़ा फैसला, ग्वालियर में होगा IND vs BAN मैच

    By August 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    BCCI का बड़ा फैसला, ग्वालियर में होगा IND vs BAN मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से मैदान में लौटने का इंतजार हर किसी को है. अभी तो इसमें कुछ और हफ्ते बाकी हैं. फैंस को टीम के ऐलान का भी इंतजार है और उसमें भी वक्त लगेगा. ऐसे में फैंस टीम इंडिया के एक्शन को मिस कर रहे हैं लेकिन उनके लिए खबरें लगातार भारतीय क्रिकेट से निकलकर आ रही हैं. ऐसी ही एक बड़ी खबर अब सीधे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है. बोर्ड ने अगले कुछ महीनों में होने वाले भारतीय टीम के 3 मुकाबलों के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. इसमें सबसे खास है भारत-बांग्लादेश का मैच, जो एक नए स्टेडियम में खेला जाएगा. ये इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच होगा.

    फिलहाल ब्रेक पर चल रही टीम इंडिया अगले महीने यानी सितंबर से फिर से मैदान पर लौटेगी. इसकी शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होगी, जिसका पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. बांग्लादेश टीम के इस भारत दौरे के मुकाबले में ही बीसीसीआई ने बदलाव किया है लेकिन ये टेस्ट मैच को लेकर नहीं, बल्कि टी20 सीरीज से जुड़ा है. बीसीसीआई ने मंगलवार 13 अगस्त को इसका ऐलान किया.

    दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. इस मैच के वेन्यू में ही बड़ा बदलाव किया गया है. पहले ये मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन अब इसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेला जाएगा. इस बदलाव की वजह धर्मशाला स्टेडियम के मैदान में हो रहे बदलाव को बताया गया है.

    ग्वालियर में 14 साल में पहला इंटरनेशनल मैच होगा. इससे पहले 2010 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच हुआ था, जिसमें सचिन तेंदुलकर दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने थे. लेकिन ये मैच इस रूप सिंह स्टेडियम में नहीं होगा, बल्कि ये तो ग्वालियर में बने नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करेगा. बीसीसीआई के इस फैसले के साथ ही ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और उपाध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया की मेहनत रंग ले आई है. लगभग एक दशक से भी लंबे इंतजार के बाद इस नए स्टेडियम का काम पूरा होने के साथ ही अब इसमें पहला मुकाबला होने जा रहा है. महानआर्यमन की कोशिशों से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग एमपीएल का आयोजन ग्वालियर में किया गया था. इसके लोकार्पण कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव जय शाह भी आए थे. उस दौरान ही सिंधिया ने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराने की मांग की थी.

    सिर्फ यही मैच नहीं, बल्कि इसके अलावा दो अन्य मुकाबलों के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है. ये मैच अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाएंगे. जनवरी में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसमें पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले के वेन्यू की अदला बदली की गई है. पहला टी20 22 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना था लेकिन अब ये मैच कोलकाता में होगा. वहीं कोलकाता में 25 जनवरी को होने वाला दूसरा टी20 अब उसी तारीख को चेन्नई में खेला जाएगा. BCCI ने इसकी वजह बताई कि कोलकाता पुलिस ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का हवाला देकर इस बदलाव की मांग की थी.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.