Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
    छत्तीसगढ़

    ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    'आदिपुरुष' के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कहानी के गलत चित्रण को लेकर खूब आलोचना झेली। कृति ने फिल्म में माता सीता का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के फेल होने पर प्रतिक्रिया दी।

    कृति सेनन ने फिल्म की असफलता पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी निराशा हुई थी। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "आपको बेहद दुख होता है और आप ये सोचकर रोते हैं कि आखिर क्या गलत हुआ।"

    ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आदिपुरुष की आलोचना पर कृति सेनन ने कहा कि ऐसा करने का उनका कभी इरादा नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। हर प्रोजेक्ट के पीछे हमेशा अच्छा इरादा होता है। हालांकि, हमें इस रियलिटी का सामना करना चाहिए कि कभी-कभी चीजें ठीक से काम नहीं करती हैं, और इन अनुभवों से सीखना बहुत जरूरी है।"

    काम पर फोकस करती हैं कृति

    कृति सेनन ये भी कहा कि कई चीजें उनके काबू में नहीं होती। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में, सबसे अच्छा तरीका है ध्यान केंद्रित रखना, कोशिश करना और अगले प्रोजेक्ट पर फोकस करना। मेरे नियंत्रण से परे कई चीजें हैं, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करने का प्रयास करती हूं कि मैं अपनी भूमिका को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करूं।"

    परिवार करता है आलोचना

    कृति ने आलोचना को लेकर कहा कि उन्हें अपने परिवार से ईमानदार प्रतिक्रिया मिलती है, लेकिन वे ट्रोल को गंभीरता से नहीं लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा,  "घर पर, साथ में मेरी फिल्में देखने के बाद, हम अगली सुबह चाय पीते हैं, जहां मेरा परिवार मुझे ईमानदारी से रिव्यू देता है कि उन्हें क्या पसंद आया और क्या नहीं। मेरा मानना है कि रचनात्मक आलोचना फायदेमंद होती है, लेकिन ये महत्वपूर्ण है कि सभी प्रकार की आलोचनाओं को खुद पर ज्यादा हावी न होने दें।" 

    Related Posts

    ’सूरज की रोशनी से बदली जिंदगी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी श्री सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और बचत का माध्यम’…

    May 18, 2026

    मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात…..

    May 18, 2026

    गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ’पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की’…..

    May 18, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण….

    May 18, 2026

    ’प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मंत्री राजेश अग्रवाल’….

    May 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’सूरज की रोशनी से बदली जिंदगी’ : ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना बनी श्री सोनसाय बाकड़े के लिए राहत और बचत का माध्यम’…

    May 18, 2026

    मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, हर वादा तेजी से हो रहा पूरा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात…..

    May 18, 2026

    गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ’पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की’…..

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.