Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बंदूक की नोक पर हेलमेट पहने बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप से जेवरात, कैश लूटा
    मध्यप्रदेश

    बंदूक की नोक पर हेलमेट पहने बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप से जेवरात, कैश लूटा

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बंदूक की नोक पर हेलमेट पहने बदमाशो ने ज्वेलरी शॉप से जेवरात, कैश लूटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर भर में की गई चाक चौबंद व्यवस्था की पोल खोलते हुए बागसेवनिया थाना इलाके में दो बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। लूटेरे कृष्ण आर्केड के सामने स्थित एसएस ज्वेलर्स शॉप में घुसे और बंदूक की नोक पर 40 हजार की नगदी सहित दुकान में रखे लाखों रुपए कीमत के कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटेरो के सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए उनकी सूचना देने पर 30 हजार के इनाम की घोषण की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रचना नगर के रहने वाले मनोज चौहान की बागसेवनिया थाना इलाके के कृष्ण आर्केड के सामने एसएस ज्वेलर्स नाम से दुकान है। रात करीब साढ़े नो बजे वह दुकान पर अकेले थे, और दुकान बदं करने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय दो हेलमेट पहले और हेलमेट के अंदर चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दो नकाबपोश लुटेरे दुकान के अदंर आये और दुकान का दरवाजा बंद कर दिया। इससे पहले मनोज कुछ समझ पाते एक बदमाश ने कमर में रखी पिस्टल निकाल ली। बदमाशो ने मनोज के उपर कट्टा अड़ाकर नकदी निकालकर देने की बात कही। इसके बाद बदमाश दुकान से जेवर, चांदी की राखियां और तिजोरी में रखी हजारो की नकदी निकालकर फरार हो गए।बदमाशो ने पूरी वारदात को लगभग 7 मिनट में अंजाम दिया और फिर बाहर आकर बाइक से भाग निकले। बीते दिनो रचना टॉवर में स्थित शराब कंपनी के ऑफिस में हुई लूट के खुलासे की रात ही बागसेवनिया में रात के समय हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस  विभाग में में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र भी देर रात घटनास्थल पहुंचे,और मौके पर मौजूद पुलिस टीम को जांच को लेकर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हुई है। इन फुटेज के आधार पर जहॉ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमे लुटेरों की तलाश में जुटाई गई है। वहीं दोनो लुटेरो के संबध में सूचना देने वाले को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी द्वारा 30 हजार रुपये का नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है। घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कहा है, कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    Related Posts

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोद ग्राम सोनपुरी के समग्र विकास के लिए दिए आवश्यक निर्देश…..

    May 8, 2026

    सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.