Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार जमीन गंवाई…
    विदेश

    रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार जमीन गंवाई…

    By August 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार जमीन गंवाई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। रूस ने जंग शुरू होने के बाद से अब तक ढाई साल में यूक्रेन के 1 लाख वर्ग किमी इलाके पर कब्जा किया है। यह यूक्रेन की कुल जमीन का 18 प्रतिशत है। इसके जवाब में यूक्रेन ने अब पलटवार शुरू किया है और रूस की तुलना में उनके एक फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है। रूस ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार जमीन गंवाई है। इससे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बौखला गए है और उन्होंने  यूक्रेन और नाटो को धमकी दी है कि हमारे पास कोई चारा नहीं बचा है। अब दुश्मनों को बर्बाद कर देंगे।
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है, कीव शासन और उनके नाटो मास्टर्स ने हमारे देश को आतंकित करने का फैसला किया है। वे हमारे क्षेत्रों में घुस रहे हैं। हमारे नागरिकों को मार रहे हैं। अत्याचार कर रहे हैं। वे सोचते हैं कि इसका कोई जवाब नहीं मिलेगा। हम यह आशा करते हुए लंबे समय लंबे समय से धैर्यवान रहे कि स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन कीव और उनके नाटो मास्टर्स ने संघर्ष को चरम पर ले जाने का फैसला किया है। खैर, हम उन्हें जवाब देंगे। हमारे दुश्मन नष्ट हो जाएंगे। दुर्भाग्य से, हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।
    जेलेंस्की ने दिया शांति समझौता का ऑफर
    पुतिन की चेतावनी से पहले उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वो कुस्र्क इलाके में हमला बंद कर देंगे। साथ ही रूस के अन्य शहरों की तरफ बढऩा भी बंद कर देंगे। जिसमें मॉस्को भी शामिल है। लेकिन पुतिन को हमारे साथ शांति समझौता करना होगा। साथ ही हमारे जितने भी विवादित क्षेत्र हैं, वो वापस करने होंगे। जिसमें क्रीमिया भी शामिल हैं। जेलेंस्की का मानना है कि इस शांति समझौते से मामला हल हो जाएगा। इस बीच रूस ने नाटो और यूक्रेन से कब्जा किए गए टैंक्स और बख्तरबंद वाहनों की प्रदर्शनी लगाई है। ये प्रदर्शनी मॉस्को आर्मी 2024 इंटरनेशनल एक्सपो में लगाई गई है। उधर, व्हाइट हाइस ने यह बात मानी है कि यूक्रेन ने रूस के कुस्र्क इलाके में हमला करने से पहले अमेरिका को नहीं बताया था। यह जानकारी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केरीन जीन पियरे ने दी। जबकि रूस का मानना है कि ये अमेरिका और नाटो की साजिश थी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मझौली शिविर में सविता को मौके पर मिला आयुष्मान कार्ड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने हाथों से सौंपा आयुष्मान कार्ड…..

    May 8, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम डुमरमुड़ा में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद…..

    May 8, 2026

    ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’, ’महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश’…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण…..

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.