Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»देश»आप जहां जन्मे, वहीं क्यों फंसे रह जाते हैं? सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी पर दलित जज की पीड़ा और चेतावनी…
    देश

    आप जहां जन्मे, वहीं क्यों फंसे रह जाते हैं? सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी पर दलित जज की पीड़ा और चेतावनी…

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस बी आर गवई ने शुक्रवार को इस बात पर अफसोस जताया कि देश की अधिकांश संपत्ति पर चंद लोगों का कब्जा है, जबकि अधिकांश आबादी दो वक्त की रोटी का भी जुगाड़ कर पाने में लाचार है।

    संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा नवंबर 1949 में संविधान सभा में अंतिम बहस में दिए गए तर्कों और शब्दों को दोहराते हुए जस्टिस गवई ने कहा कि सभी को वयस्क मताधिकार द्वारा दी गई राजनीतिक समानता की ताकत हमें अन्य क्षेत्रों में गैर बराबरी का सामना करने के लिए अंधा और मजबूर नहीं बना सकती।

    जस्टिस गवई ने समाज में फैलेे आर्थिक और सामाजिक गतिशीलता की कमी को दूर करने की जरूरतों पर जोर डालते हुए कहा कि सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी नागरिकों को उन्हीं सीमाओं और परिधि के अंदर फंसाकर रहने को मजबूर कर देती है जहां उसका जन्म होता है।

    दलित जज जस्टिस गवई ने लोगों से ऐसी बंदिशों और बंधनों से बाहर निकलने का आह्वान किया है।

    बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस गवई ने कहा, “डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि राजनीतिक स्तर पर हमने एक व्यक्ति, एक वोट का प्रावधान करके समानता और न्याय हासिल तो कर लिया है लेकिन आर्थिक और सामाजिक न्याय और उस असमानता के बारे में क्या? हमारा समाज तंग श्रेणियों में बंटा हुआ है, जहां व्यक्ति एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में सफर नहीं कर सकता। आर्थिक स्तर पर हमारे पास एक ऐसा समाज है जहां देश की पूरी संपत्ति कुछ हाथों में केंद्रित है, जबकि विशाल आबादी के लिए दिन में दो बार भोजन करना भी मुश्किल है। इसलिए, उन्होंने (डॉ. अम्बेडकर) हमें चेतावनी दी कि हमें इन असमानताओं को मिटाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो लोकतंत्र की जो इमारत इतनी मेहनत से बनी है, वह ढह जायेगी।”

    दरअसल, जस्टिस गवई केरल हाई कोर्ट के उस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें हाई कोर्ट कई नई पहलों की शुरुआत की है।

    केरल हाई कोर्ट ने आज चेक डिजॉनर के मामलों से निबटने के लिए भारत की पहली विशेष डिजिटल अदालत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामलों के निबटान के लिए केरल की छठी विशेष अदालत की शुरुआत की है।

    इस मौके पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी मौजूद थे। विजयन ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के उस विजन को दोहराया जिसमें संविधान में अनुच्छेद 17 देश में अस्पृश्यता को समाप्त करने का कानूनी प्रावधान किया है।

    मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए केरल सरकार की प्रतिबद्धता भी जताई।

    The post आप जहां जन्मे, वहीं क्यों फंसे रह जाते हैं? सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी पर दलित जज की पीड़ा और चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.