Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»खेल»kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता दुष्कर्म मामले पर सिराज की पोस्ट से मची खलबली, अय्यर बोले- न्याय चाहिए
    खेल

    kolkata Doctor Rape Murder case: कोलकाता दुष्कर्म मामले पर सिराज की पोस्ट से मची खलबली, अय्यर बोले- न्याय चाहिए

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले दिनों कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इसे लेकर विरोध प्रदर्शन तेज है. लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े हैं. इस घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है. अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने देश भर में बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कड़ा संदेश पोस्ट किया है.

    भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज सिराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ‘देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के दुष्कर्म पर समाचार रिपोर्टों की सुर्खियों का एक कोलाज लगाते हुए लिखा ‘इस बार आपके पास क्या बहाना है या क्या यह अभी भी उसकी गलती है, क्योंकि पुरुष तो पुरुष ही रहेंगे, है ना?”.

    अय्यर बोले न्याय चाहिए

    मोहम्मद सिराज के अलावा क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने भी कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर पर अपना गुस्सा जाहिर किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि ‘इतने सालों में कुछ भी नहीं बदला है।. उस बर्बर घटना और उसके बाद जो कुछ भी घटित हुआ, उससे पूरी तरह टूट गया हूं. ये जरूरी है कि हर अपराधी को जवाबदेह ठहराया जाए और कड़ी सजा दी जाए, हमें न्याय चाहिए.

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी.  8-9 अगस्त को उसकी बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. ट्रेनी डॉक्टर रात को 2 बजे अपने जूनियर के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में गई थी. सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली. पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई थी. सीसीटीवी में आरोप संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा था. पुलिस ने इस मामले में 10 अगस्त को आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है.

    आरोपी ने हैवानियत की हदें पार कीं

    पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय हिंसक पोर्न वीडियो देखने का आदि था. वारदात को अंजाम देने से पहले उनसे शराब पी थी. पुलिस ने ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को 12 अगस्त को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी, जिसमें खुलासा हुआ कि रेप और मारपीट के बाद आरोपी ने डॉक्टर की गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी. चार पेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया के ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया. गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया. आरोपी ने चश्मा तोड़कर आंखों में घुसा दिए थे. दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था. ये रूह कंपा देने वाली घटना है.

    CBI कर रही मामले की जांच

    बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है. अखिल भारतीय सरकारी डॉक्टर संघ के अतिरिक्त महासचिव डॉ. सुवर्ण गोस्वामी ने दावा किया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप नहीं बल्कि गैंगरेप हुआ था. पुलिस पर सबूतों को मिटाने की साजिश के आरोप भी लगे हैं.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.