Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
    छत्तीसगढ़

    बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

    By August 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बहनों के आशीर्वाद से प्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के अशीर्वाद से मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह ही सबसे बड़ा आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के रघुनन्दन गार्डन पंवासा, सुमन गार्डन एवं शिवांजली गार्डन में आयोजित लाड़ली बहना रक्षाबंधन कार्यक्रम में उपस्थित बहनों से संवाद कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया भारत देश एवं भारतीय संस्कृति की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि सरकार का समाज के साथ सरोकार होना चाहिये। सरकार को समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार के पहले ही सरकार ने प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह मिलने वाली राशि 1250 के अतिरिक्त रक्षाबंधन शगुन के रूप में 250 रुपये भी जमा कराये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर पूरा उज्जैन शहर आज आनन्द में डूब गया है। यह हम सबका सौभाग्य है कि हम भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के वासी हैं।

    प्रारम्भ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कन्याओं का पूजन भी किया। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक स्वरूप बड़ी राखी भेंट की और उपस्थित बहनों से अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने बहनों को अपने हाथों से झूला भी झुलाया और बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत-अभिनन्दन किया।

    जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेशनाथजी एवं विधायक श्री जैन ने सम्बोधित कर बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और बधाईयां दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया।

    इस अवसर पर महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेन्द्र पण्ड्या, श्री तेजबहादुर सिंह चौहान, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री श्याम बंसल, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

     

    Related Posts

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    May 18, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026

    द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन, शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर दिया गया जोर…..

    May 18, 2026

    डामर की अनुपलब्धता के कारण सड़क डामरीकरण के नहीं हो पा रहे कार्य, उच्च स्तर पर चर्चा कर वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    May 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    May 18, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.