Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»यूक्रेन की सहायता करने से पीछे हटा जर्मनी, अब आगे अतिरिक्त मदद करने से किया इंकार; रिपोर्ट में खुलासा…
    विदेश

    यूक्रेन की सहायता करने से पीछे हटा जर्मनी, अब आगे अतिरिक्त मदद करने से किया इंकार; रिपोर्ट में खुलासा…

    By August 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन की सहायता करने से पीछे हटा जर्मनी, अब आगे अतिरिक्त मदद करने से किया इंकार; रिपोर्ट में खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सालों से चल रहा यूक्रेन और रूस युद्ध अब यूरोपिय देशों के लिए भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

    एक समय पर रूसी गैस का सबसे बड़ा खरीददार जर्मनी अब यूक्रेन की अतिरिक्त सहायता न करने की योजना बना रहा है।

    एएफपी के अनुसार, यूक्रेन को अमेरिका के बाद सबसे बड़ी सहायता करने वाला जर्मनी अब अगले साल से सैन्य और वित्तीय सहायता को आधी करने की योजना बना रहा है।

    लेकिन नाटो सदस्य होने के नाते जर्मनी सरकार को यूक्रेन की सहायता जारी रखनी होगी, इस समस्या से निपटने के लिये वह रूस के उस धन की सहायता लेंगे, जो कि उन्होंने अपने देश में फ्रीज कर रखा है।

    जर्मनी अपने बजट में से 4 बिलियन यूरो यूक्रेन की मदद के लिए अलग से निकाल कर रखता है, इस साल उसने इस 4 बिलियन के साथ-साथ इतनी ही और राशि यानि कुल मिलाकर 8 बिलियन की मदद यूक्रेन को दी थी। लेकिन अब हालात दूसरे हैं जर्मनी की अब 4 बिलियन की सहायता राशि में और रकम जोड़ने की कोई योजना नहीं है।

    एफपी के अनुसार, जर्मन वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त मदद न करने की योजना से यूक्रेन को होने वाली हानि से जर्मन सरकार अच्छी तरह से परिचित है, इसलिए वह इस हानि को पूरा करने के लिये यूरोपिय देशों और जी7 के साथ मिलकर रूसी धन का उपयोग करने के विषय में बनने वाली योजना का हिस्सा है।

    जर्मनी की आतंरिक राजनीति उसे यूक्रेन की अतिरिक्त मदद करने से रोक रही है। 2025 के जर्मन बजट पर पार्टियों के बीच में एक तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद वित्तमंत्री लिंडनर ने कहा था कि हमारा उद्देश्य राज्य को बहुत अधिक कर्जा लेने से रोकना है।

    हालांकि जर्मन वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि वह यूक्रेन पर अतिरिक्त खर्च करने पर विचार करने को तैयार है यह हालातों पर निर्भर करेगा कि यूक्रेन को हमारी कितनी मदद की जरूरत है।

    लंबे समय से जारी यूक्रेन- रूस युद्ध में पश्चिमी देशों की तरफ से यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। रूस भी लगातार आरोप लगाता रहा है कि यूक्रेन की जगह पश्चिमी देश यह युद्ध लड़ रहे हैं।

    यूक्रेन के सहयोगी देश अब एक योजना पर काम कर रहे हैं, जिसमें दुनियाभर में जब्त की गई रूस की संपत्ति का एक हिस्सा मास्को के खिलाफ युद्ध में कीव की सहायता के लिए दिया जाएगा।

    The post यूक्रेन की सहायता करने से पीछे हटा जर्मनी, अब आगे अतिरिक्त मदद करने से किया इंकार; रिपोर्ट में खुलासा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

    June 12, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.