Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा

    By August 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-सुकमा में सुरक्षाबलों ने दो इलाकों में की गश्ती, नक्सलियों का बड़ी मात्रा में गोला-बारूद पकड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा.

    सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में डंप किए गए विस्फोटक समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार, थाना किस्टाराम एवं भेज्जी जिला सुकमा और थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा छिपाए गोला-बारूद एवं अन्य डंप सामाग्री को बरामद किया गया।

    मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों की पार्टी विशेष नक्सली विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थीं। अभियान के दौरान थाना किस्टाराम के ग्राम मेटागुड़ा व थाना भेज्जी के ग्राम बीराभट्टी जंगलों में नक्सली पुलिस पार्टी को देखकर छिपाकर कर रखी सामाग्री को छोड़कर भाग खड़े हुए। डीआरजी एवं बस्तर फाइटर ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर किस्टाराम से डीआरजी कमाण्डर उपनिरीक्षक मड़कम मुदराज, प्रधान आरक्षक सुन्नम समैया और थाना भेज्जी से डीआरजी कमाण्डर प्रधान आरक्षक उमेश कुंजाम एवं प्रधान आरक्षक विनय दुधी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी नक्सली गश्त के लिए थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मेटागुड़ा, पालाचलमा, कोराजूगुड़ा एवं थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मैलासूर, भण्डारपदर, बीराभट्टी व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान ग्राम मेटागुड़ा के जंगल एवं थाना भेज्जी के ग्राम बीराभट्टी के जंगल पहाड़ियों में दो जगहों पर सुरक्षा बलों की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल व झाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। घटना स्थलों की तलाशी करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक व अन्य सामाग्रियां पकड़ी गईं।

    ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र से पकड़ी गई सामाग्री
    दो बीजीएल रायफल, 10 बीजीएल सेल (बड़ा), नौ बीजीएल सेल (छोटा), 407 जिलेटिन छड़, 68 बंडल कोर्डेक्स वायर, एक जनरेटर पुराना, एक हीटर, एक प्रिंटर मशीन, 13 कारतूस (12 बोर), चार डेटोनेटर, एक बंडल बिजली वायर, दो घंघरू, 50 नक्सली साहित्य, 28 प्रिंटर कॉट्रिज, तीन पोच पुराना, पांच बैग, तीन बंडल नक्सली वर्दी, तीन नक्सली बैनर, दो किलो बारूद, सात स्टील ड्रम, तीन प्लास्टिक ड्रम आदि बरामद हुआ है।

    ग्राम बीराभट्टी जंगल क्षेत्र से पकड़ी गई सामाग्री
    24 जिलेटिन छड़, 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन तीर बम, चार बंडल बिजली तार, एक बंडल कोर्डेक्स वायर, एक पिट्ठू बैग, तीन मल्टी मीटर, दो बैटरी, एक काली वर्दी, एक कमर ब्लेट, चार पैकेट गन पाउडर, एक मैगजीन पाउच, स्विच , एक स्याही डिब्बा, एक टार्च, एक पेन, एक बंडल पेपर, नक्सली साहित्य आदि सामग्री पकड़ी गई।

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत…

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..

    May 19, 2026

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा, रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर….

    May 19, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना 2026-27, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी के लिए सहारा, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की उम्मीद, अब बिना किसी सहारे आसानी से कर सकेंगी आवागमन….

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ….

    May 19, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीसी के जरिए परखी जमीनी हकीकत…

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..

    May 19, 2026

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा, रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.