Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखी
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखी

    By August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रक्षाबंधन के दिन अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर देख लाड़ली बहना श्रीमती आशा बौरासी और श्रीमती अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षासूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। बहनों ने सहर्ष बताया कि उनके खाते में इस बार 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन की शगुन राशि 250 रुपए भी खाते में आए हैं। इसके लिए बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहन लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलारा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं। इस परम्परा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाएं जाने के साथ लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रूपये की राशि भी अंतरित की हैं।

    Related Posts

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 07 मई को नन्हेसर, सिमड़ा और बनगांव में लगेंगे शिविर, 43 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ….

    May 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

    May 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.