Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
    विदेश

    एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…

    By August 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अब नई सियासी भूमिका में भी नजर आ सकते हैं।

    हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीतने पर कैबिनेट पद देने या व्हाइट हाउस में सलाहकार बनाने की पेशकश कर दी है।

    इधर, मस्क भी नई भूमिका के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने हैं। ट्रंप का मुख्य मुकाबला डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस से है।

    मस्क ने विभाग के संकेत भी दे दिए हैं। मंगलवार को उन्होंने पोस्ट किया, ‘मैं सेवाएं देने के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट किया, जिसमें लिखा है, ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशीएंसी या DOGE’

    रॉयटर्स से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह मस्क के लिए एडवाइजर की भूमिका या कैबिनेट पोस्ट पर विचार करेंगे। इसपर उन्होंने कहा, ‘वह बहुत ही स्मार्ट हैं। अगर वह ऐसा करेंगे, तो मैं निश्चित रूप से यह काम करूंगा।

    वह बहुत ही समझदार व्यक्ति हैं।’ इसके अलावा ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 7500 डॉलर टैक्स क्रेडिट को भी खत्म करने पर विचार करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसपर वह ‘अंतिम फैसला’ नहीं ले रहे हैं।

    हैरिस की लोकप्रियता में हुआ इजाफा

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी में उत्साह और अमेरिकियों के बीच अपनी लोकप्रियता में वृद्धि के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। ‘एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिका के लगभग आधे वयस्क (48 प्रतिशत) हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं।

    गर्मी की शुरुआत में ऐसे अमेरिकियों की संख्या 39 प्रतिशत थी, लिहाजा अब इसमें वृद्धि देखी गई है। उस समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद अंतत: जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से हटना पड़ा था।

    ट्रंप पिछड़े

    हैरिस ने न केवल अपनी लोकप्रियता में सुधार किया है बल्कि उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर बाइडन की लोकप्रियता को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके बारे में 38 प्रतिशत अमेरिकियों ने अनुकूल विचार प्रकट किए थे। इसके अलावा हैरिस ट्रंप से भी आगे हैं, जिनके बारे में 41 प्रतिशत वयस्क अनुकूल विचार रखते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है।

    The post एलन मस्क शुरू कर सकते हैं नई पारी, ट्रंप ने किया कैबिनेट पद देने का ऐलान… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण, तेंदूपत्ता बोनस चेक वितरित कर ‘तुहर पौधा तुहर द्वार’ वाहन को दिखाई हरी झंडी….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात, डोंगाकोहरौद बस्ती मार्ग निर्माण के लिए 605.09 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं: जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल…..

    July 10, 2026

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.