Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»त्योहारी सीजन में तीन से चार घंटे देर से चल रही ट्रेन, यात्री परेशान
    छत्तीसगढ़

    त्योहारी सीजन में तीन से चार घंटे देर से चल रही ट्रेन, यात्री परेशान

    By August 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्योहारी सीजन में तीन से चार घंटे देर से चल रही ट्रेन, यात्री परेशान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के रद्द होने और देरी से चलने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों राजनांदगांव तीसरी रेल लाइन के नान इंटरलाकिंग के चलते 72 ट्रेनें रद हो चुकी हैं। इसके बाद बिलासपुर-कटनी रेल लाइन और दमोह स्टेशन में मेगा ब्‍लॉक के चलते 46 ट्रेनें रद कर दी गई। वहीं अब उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में अधोसंरचना विकास के लिए रेलवे ने 2 ट्रेनों को रद्द करने समेत 3 के नियंत्रित परिचालन, 2 ट्रेनों को देरी से रवाना और 6 के रुट में परिवर्तन का निर्णय लिया है।

    बता दें कि उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल में पलवल और न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का कार्य करेगा। यह कार्य 29 अगस्त से 17 सितम्बर तक किया जायेगा इसी कार्य के फलस्वरूप 13 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। लगातार ट्रेनों के रद्द होने व रुट परिवर्तित करने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रुट में जो ट्रेनें चल रही है, वह भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ऐसे में यात्रियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

    रद्द होने वाली ट्रेनें:
        14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस, जो 4 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी।
        14623 सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस, जो 5 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
        12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस 29 अगस्त, 5 और 12 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली कैंट-रेवाड़ी-अलवर-मथुरा होकर चलेगी।
        18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ शहर होकर रवाना होगी।
        18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर के बीच मेरठ शहर-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
        18477 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 से 15 सितंबर के बीच आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर चलेगी।
        18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर चलेगी।
        20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 6, 7, 10, 13 और 14 सितंबर को आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।

    नियंत्रित होने वाली ट्रेनें:
        12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 29 और 31 अगस्त, 2, 3, 4 और 5 सितंबर को असावती रेलवे स्टेशन में 40 मिनट तक नियंत्रित होगी।
        17 सितंबर को चलने वाली 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 45 मिनट तक असावती स्टेशन पर रोकी जाएगी।
        12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस 14 सितंबर को असावती स्टेशन में 45 मिनट तक नियंत्रित होगी।

    देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें:
        12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 12 सितंबर को 1 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
        12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस 14 और 16 सितंबर को 1 घंटे की देरी से चलेगी।

    इन परिवर्तनों से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारों के समय यात्रा करने वाले लोग अपने पूर्व निर्धारित यात्रा योजनाओं को फिर से व्यवस्थित करने के लिए मजबूर हो सकते हैं, जिससे पैनिक सिचुएशन उत्पन्न हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा की योजना बनाएं और अपडेट्स पर नज़र रखें।

    Related Posts

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026

    ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

    May 19, 2026

    एर्राबोर में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, ग्रामीणों तक पहुंचीं शासकीय योजनाएं, शिविर में ही हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.