Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»तो भाप बनकर मर भी सकती हैं सुनीता विलियम्स, जानें एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा…
    विदेश

    तो भाप बनकर मर भी सकती हैं सुनीता विलियम्स, जानें एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा…

    By August 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तो भाप बनकर मर भी सकती हैं सुनीता विलियम्स, जानें एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

    स्पेस मामलों के जानकार, पूर्व अमेरिकी सैन्य कमांडर रूडी रिडोल्फी ने तीन भयावह संभावनाएं बताई हैं।

    रूडी ने कहा कि अगर वह इस खराब अंतरिक्षयान से वापस आने का प्रयास करते हैं तो वह घर्षण से उत्पन्न होने वाली गर्मी से भाप बनकर मर भी सकते हैं।

    डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में रिडोल्फी ने बताया कि बोइंग स्टारलाइनर को सुरक्षित रूप से वापस धरती पर लाने के लिए तकनीकी रूप से इसे एक सही एंगल पर लाना होगा।

    जब तक कैप्सूल वायुमंडल में प्रवेश करने के लिए सही एंगल पर है तब तो सब ठीक होगा लेकिन अगर यह सही नहीं है तो या तो वह जल जाएंगे या फिर वापस अंतरिक्ष में चले जाएंगे। इस परिस्थिति में उनेक साथ केवल 96 घंटे की ऑक्सीजन आपूर्ति होगी, जिसके साथ उनका बचना बहुत ही मुश्किल होगा।

    स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान का अंतरिक्ष में उछलना सबसे खराब स्थिति होगी क्योंकि तब वह अंतरिक्ष में ही वाष्पीकृत हो जाएंगे। दोनों ही परिस्थितियों में उनके जीवन को खतरा हो सकता है।

    अगर इन्होंने बहुत तेज एंगल के साथ वायुमंडल में प्रवेश करने की कोशिश की तो वायु और स्टारलाइनर के घर्षण के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के जलने का खतरा भी रहेगा।

    इससे पहले, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले दो महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। बोइंग के स्टारलाइनर में सवार होकर केवल 10 दिनों के स्पेस मिशन पर निकले यह दोनों अंतरिक्ष यात्री अपने विमान में खराबी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर हैं।

    नासा ने इनको वहां से वापस निकालने के लिए स्पेस एक्स के ड्रैगन कैप्सूल की मदद लेने की योजना बनाई है। लेकिन इस योजना के जरिए अगर उन्हें वापस लाया जाता है तो वह फरवरी या मार्च 2025 तक धरती पर वापस आ पाएंगे। इतने दिनों तक अंतरिक्ष की माइक्रो ग्रैविटी में रहना दोनों ही यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है।

    नासा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही यात्रियों को धीरे- धीरे कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है।

    हालांकि बोइंग की तरफ से बयान आया है कि स्टारलाइनर के ऊपर काम चल रहा है और वह किसी आपात स्थिति में यात्रियों को वापस लाने में सक्षम हैं लेकिन वह किसी अगर-मगर के फेर में नहीं पड़ना चाहता इसलिए नासा की मदद ले रहा है।

    नासा की तरफ से बोइंग के ऊपर एक रिपोर्ट निकाली गई थी, जिसमें पेंटागन से अपील की गई थी कि बोइंग के ऊपर जुर्माना लगाया जाए क्योंकि उसने स्टालाइनर की सुरक्षा संबंधी जानकारी को सही से नहीं बताया था।

    फिलहाल नासा की तरफ से यह बताया गया है कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और स्पेस एक्स का ड्रैगन कैप्सूल जल्दी ही उन दोनों को लेकर धरती पर आ जाएगा।

    The post तो भाप बनकर मर भी सकती हैं सुनीता विलियम्स, जानें एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.