Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»मनोरंजन»श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ हफ्ते भर में 300 करोड़ पार करने को तैयार
    मनोरंजन

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ हफ्ते भर में 300 करोड़ पार करने को तैयार

    By August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ हफ्ते भर में 300 करोड़ पार करने को तैयार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म साल 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है. फिल्म ने 15 अगस्त को रिलीज होते ही बेहतरीन ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी और अब तक शानदार कमाई कर रही है. 

    फिल्म को लेकर लोगों के अंदर क्रेज वीकेंड से लेकर ऑफ्टर वीकेंड भी देखने को मिला. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार कमाई की. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने पहले छह दिनों में भारत में अनुमानित 255.35 करोड़ रुपये की कमाई की. अपने सातवें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी रखी. दर्शकों का ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है इसका अंदाजा फिल्म के टोटल कलेक्शन से लगाया जा सकता है. 

    'स्त्री 2' ने 7वें दिन भी की शानदार कमाई

    'स्त्री 2' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने सातवें दिन भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए. वहीं, अगर फिल्म के 7वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन अपनी कमाई में 20 करोड़ रुपये और जोड़ लिए, जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 275.35 करोड़ हो गई है. ये फिल्म सिर्फ सात दिनों की कमाई है. फिल्म सात दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने को बिल्कुल तैयार है, जो एक से दो दिन में पूरे हो जाएंगे. 

    इस साल की हिट फिल्मों में से एक बनी 'स्त्री 2'

    'स्त्री 2' ने 21 अगस्त, बुधवार को कुल मिलाकर 30.45 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी बनाए रखी. इन आंकड़ों के साथ, फिल्म का टोटल कलेक्शन आराम से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है, जिससे ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. 'स्त्री 2' की सफलता खास तौर से बड़ी खास है, क्योकि फिल्म के साथ और कई फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसको इसने सीधी टक्कर दी. अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' उसी समय रिलीज हुई थी, लेकिन 'स्त्री 2' दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा बनाने में कामयाब रही.  

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.