Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, लोगों में गुस्सा और घरों में दहशत
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, लोगों में गुस्सा और घरों में दहशत

    By August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल, लोगों में गुस्सा और घरों में दहशत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

    इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप के 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है वहीं एक नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। 19 अगस्त की शाम रायगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को कुछ युवकों ने ग्राम केसाईपाली से उठाकर पास के तालाब में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना के बारे में एक स्थानीय युवक ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल है और तालाब के पास लाकर लगभग पांच घंटे तक युवकों ने बलात्कार किया। आप भी सुनिये गांव केसाईपाली का युवक क्या बोला…

    जनप्रतिनिधि भी नाराज
    सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनधि भी नाराज हैं। इनका कहना था ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये पुलिस सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और त्यौहार के समय तो उनकी पेट्रोलिंग भी लगातार होनें से घटनाओं पर रोक लग सकती है। एक दर्जन से भी अधिक युवकों द्वारा बलात्कार का मामला काफी गंभीर व शर्मनाक घटना है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वे पुलिस से चाहते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कडी से कडी कार्रवाई करके पीडिता के साथ न्याय करे। हमारे संवाददाता ने पुसौर ब्लॉक के जनपद उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य के अलावा स्थानीय पत्रकार से भी बात की।

    गांव में दहशत का माहौल
    गैंगरेप के बाद पूरे गांव में न केवल दहशत का माहौल है। बल्कि दिन के समय भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गैंगरेप के आरोपियों को सजा होनी चाहिए। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्वजों के समय से आज तक इस तरह की घटना हमारे गांव में नही हुई थी, ऐसी घटना यहां नही होनी चाहिए थी। दो से तीन गांव के युवकों के द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है।

    गांव-गांव बिक रही महुआ शराब
    गांव के ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस तरह का घटना होना शराब के चलते हो रहा है। गांव-गांव में महुआ शराब आसानी से मिल जा रही इसी का सेवन करके आरोपी इस तरह की घटना को दिये हैं। महुआ शराब का धंधा पूरे गांव में बंद होना चाहिए। पुलिस अभी तक इस मामले में एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक अन्य आरोपी फरार है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
    1. राहुल चौहान , 19 वर्ष
    2. मोनू साहु, 23  वर्ष
    3. राहुल खड़िया, 19 वर्ष
    4. उत्तम मिर्धा, 20 वर्ष
    5. नरेंद्र सिदार, 23  वर्ष
    6. बबलू देहरिया, 19 वर्ष
    7. नाबालिग बालक

    Related Posts

    नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

    May 20, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026

    सुशासन तिहार में त्वरित कार्रवाई : पोड़ियामी जोगा को मिला 1.10 लाख रुपये का बकरी शेड…..

    May 19, 2026

    ’सुशासन तिहार में अलमा टोप्पो की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान’, ’जनसमस्या निवारण शिविर में हाथों-हाथ मिला राशन कार्ड, परिवार को मिलेगा खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ’…..

    May 19, 2026

    ग्राम धनोरा में सुशासन तिहार का आयोजन, 14 किसानों को मिला डिजिटल किसान किताब…..

    May 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर अटल नगर: विकास, निवेश और आधुनिक भारत का उभरता स्मार्ट शहर

    May 20, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत गांव-गांव पहुंची शासन की योजनाएं, स्वास्थ्य शिविर, संतृप्ति अभियान और वृक्षारोपण से जनभागीदारी को मिला नया विस्तार…..

    May 19, 2026

    पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान….

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.