Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है यह भाजपा में ही संभव है : विष्णुदत्त शर्मा
    मध्यप्रदेश

    बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है यह भाजपा में ही संभव है : विष्णुदत्त शर्मा

    By August 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीहोर ।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सीहोर जिले के क्रीसेन्ट ग्रीन गार्डन में सीहोर नगर मंडल के बढ़ियाखेड़ी शक्ति केंद्र की संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ अध्यक्ष अपनी मेहनत से आगे चलकर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। देश को आजाद कराने में लाखों लोगों ने बलिदान दिया, लेकिन जब देश आजाद हुआ तो अंग्रेजों से समझौता कर लोग प्रधानमंत्री बन गए। संविधान में जम्मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री, अलग झंडा और अलग निशान का प्रावधान कर दिया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध कर आंदोलन किया और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए अपना बलिदान दे दिया। कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कांतदेव सिंह और जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने भी संबोधित किया।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खुजराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 1980 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में हुआ। स्वर्गीय अटल जी ने कहा था कि जब हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तो जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटा देंगे। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से जब पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के संकल्प को पूरा किया।

    सीहोर के कार्यकर्ताओं के लिए हर लक्ष्य छोटा है, प्रदेश में इतिहास रचे सीहोर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ का कार्यकर्ता और बूथ समिति होती है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी पहले अहमदाबाद में एक बूथ के अध्यक्ष रहे हैं। यह भाजपा में ही संभव है कि एक बूथ का अध्यक्ष अपनी मेहनत से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जैसे पदों तक पहुंच सकता है। सीहोर जिले के कार्यकर्ता विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इतिहास रच चुके हैं और यह सदस्यता का लक्ष्य कार्यकर्ताओं के लिए छोटा है। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाएं और जिले को मिले लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में इतिहास रचें।

    प्रधानमंत्री जी की नीतियों से समाज के सभी वर्ग प्रभावित, इन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीब कल्याण, विकास और जनहितैषी नीतियों ने आज देश का हर समाज वर्ग प्रभावित है। प्रधानमंत्री जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को वोट देने वाले लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। भाजपा कार्यकर्ता 31 अगस्त को बूथ पर आयोजित कार्यशालाओं में शामिल हों और रणनीति बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में भाजपा कार्यकर्ता उन लोगों से भी संपर्क करें, जो पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया है। ऐसे लोगों से संपर्क करें और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां और कार्यों को बताएं और पार्टी का सदस्य बनाएं। संगठन पर्व में युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ें।

    जहां कमजोर वहां अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को ताकत दें

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं। संगठन पर्व के दौरान 10 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रतिदिन हर बूथ पर पार्टी के झंडे-बैनर के साथ कार्यकर्ता रैली निकालें और घर-घर संपर्क कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं। जिस बूथ, गली-मोहल्ले, मजरे-टोले में भाजपा अगर कमजोर है, वहां अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाकर पार्टी को ताकत देने का कार्य करें। पार्टी के सभी 7 मोर्चों और 17 प्रकोष्ठों को भी संगठन पर्व में लगाया गया है, उनके कार्यकर्ता भी अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में महती भूमिका निभाएंगे।

    Related Posts

    ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की….

    July 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.