Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»बिहार के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
    राज्य

    बिहार के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के 15 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव कमजोर होने से जिलों में कहीं हल्की तो कहीं छिटपुट वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 24 घंटों के दौरान मानसून ट्रफ सौराष्ट्र, शिवपुरी, अंबिकापुर गहरे दबाव से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगी। इसलिए, 15 जिलों के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

    बिहार के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

    ऐसे में पटना सहित सभी जिलों में 48 घंटों के दौरान तेज हवा का प्रवाह बने होने के साथ अधिसंख्य भागों में हल्की तो कहीं छिटपुट वर्षा की संभावना है। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं, वे हैं पटना, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधुबनी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर किशनगंज, खगड़िया, आरा, बक्सर, पूर्वी चंपराण, पश्चिमी चंपारण।

    वातावरण में नमी अधिक होने से लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी का अहसास होगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य व सामान्य से एक या दो डिग्री अधिक रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना के आसपास व दक्षिणी भागों के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 8.6 मिमी जबकि गया के मानपुर में सर्वाधिक वर्षा 46.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक होने के कारण 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण मौसम सामान्य बना रहा। सासाराम, दरभंगा, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    बदल रहा मानसून का प्रभाव 

    प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान मौसम का मिजाज बदल रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञानी चिंतित हैं। बीते दो से तीन वर्षों के दौरान मौसम प्रणाली में बदलाव देखा जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम व उसकी दिशा पूर्व में गंगा के मैदानी भागों से होकर गुजरती थी। अब इसका प्रभाव मध्य भारत की ओर बना हुआ है। इनके कारण प्रदेश में संतुलित वर्षा का अभाव देखा जा रहा है। मानसून सीजन के दौरान बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा गंगा के मैदानी भागों से होकर प्रदेश में आती है तो काले बादल छाए रहने के साथ वर्षा में तेजी आती है।

    इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा 

    सिवान के बड़हरिया में 32.6 मिमी, नवादा के हिसुआ में 32.2 मिमी, गया में 26.2 मिमी, सिवान के बसंतपुर में 14.6 मिमी, पटना के पालीगंज में 12.4 मिमी, सिवान के हुसैनगंंज में 12.2 मिमी, नवादा के रोह में 11.8 मिमी , वैशाली के लालगंज में 8.6 मिमी, नवादा में 8.4 मिमी, सारण के पानापुर में 7.2 मिमी, वैशाली के राघोपुर में 7.2 मिमी, नालंदा के हिलसा में 6.4 मिमी, सिवान के जीरादेई में 6.2 मिमी, पटना के श्रीपालपुर में 5.6 मिमी, पटना के फुलवारीशरीफ में 5.2 मिमी, औरंगाबाद के मदनापुर में 5.2 मिमी, गया के बाराचट्टी में 4.2 मिमी , नवादा के काशीचक में 4.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    Related Posts

    सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….

    June 12, 2026

    महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..

    June 12, 2026

    सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..

    June 12, 2026

    गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……

    June 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर दौरे में केशकाल में निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश, विभाग ने कार्यादेश किया जारी…..

    June 12, 2026

    नैनो उर्वरकों पर बढ़ा किसानों का भरोसा……

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार बना ललिता के लिए खुशी का आधार : मिला आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच….

    June 12, 2026

    महुआ से आत्मनिर्भरता की उड़ान: वन धन विकास केंद्र कौरिनभाठा बना महिला सशक्तिकरण और आजीविका का सफल मॉडल…..

    June 12, 2026

    सुशासन तिहार में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती अंजनी साहू को प्रदान किया गया नवीन राशन कार्ड, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम…..

    June 12, 2026

    गंडई शराब दुकान में ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी उप निरीक्षक प्रभाकर सिरमौर निलंबित, विक्रेता पर भी केस दर्ज……

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.