Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»विदेश»बाढ़ के बीच बंदरों ने पाकिस्तानियों का जीना किया हराम; कई इलाकों में दहशत, घर में रहने को मजबूर…
    विदेश

    बाढ़ के बीच बंदरों ने पाकिस्तानियों का जीना किया हराम; कई इलाकों में दहशत, घर में रहने को मजबूर…

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पंजाब में बाढ़ से तबाही के बीच बंदरों ने आतंक मचा रखा है।

    डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, 26 अगस्त से राज्य के नरोवाल में 5 जंगली बंदर पहुंचे हैं, जिससे कई इलाकों के लोग दहशत भरे माहौल में रह रहे हैं।

    ये सभी डर के मारे घर के अंदर ही रहने को मजबूर हैं। इन बंदरों को उस्मानगंज, लोहारन, फारूक गंज और अफजलपुरा जैसे इलाकों में छतों पर छलांग लगाते देखा गया है।

    ख्वाजा मुहम्मद अरशद और तारिक महमूद स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने बताया कि बंदरों के कारण लोग बहुत चिंतित हैं। हमने इन जानवरों को पकड़ने में मदद के लिए वन्यजीव विभाग को कई बार कॉल किया, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि जंगली बंदरों के चलते स्थिति बहुत भयावह होती जा रही है। इनके हमले के डर से महिलाएं अपने बच्चों को घर के अंदर ही रख रही हैं।

    स्थानीय निवासी रिजवान बट ने न्यूज आउटलेट को बताया गया कि बंदरों ने छतों पर रखी वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया है। ये हमें काफी हानि पहुंचा रहे हैं।

    जफरवाल के नजदीकी इलाके में एक निवासी पर बंदर ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों का मानना ​​है कि ये बंदर रावी नदी और बरसाती नालों में आई बाढ़ के कारण विस्थापित हुए होंगे, क्योंकि नारोवाल शहर के पास तो कोई जंगल ही नहीं हैं।

    भारी बारिश के चलते शहर की ओर भागे बंदर

    रिपोर्ट के अनुसार, भारी मॉनसूनी बारिश ने चलते बंदर अपने प्राकृतिक आवासों से बाहर निकले हैं। यही वजह है कि कई शहरी क्षेत्रों में अचानक ही इनकी संख्या काफी बढ़ गई है।

    पाकिस्तान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे कई जिलों में अचानक बाढ़, शहरों में जलजमाव और भूस्खलन ही घटनाएं हो रही हैं।

    इस बीच, उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार सुबह घर के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं, 6 बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं, जो एक ही परिवार के सदस्य थे।

    भूस्खलन के समय ये सभी घर में सो रहे थे। सभी शवों को घर के मलबे से बरामद किया गया। यह दुर्घटना अपर दीर जिले में हुई जहां पिछले कुछ दिनों से मॉनसून के कारण भारी बारिश हो रही है।

    The post बाढ़ के बीच बंदरों ने पाकिस्तानियों का जीना किया हराम; कई इलाकों में दहशत, घर में रहने को मजबूर… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.