Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राजनीती»रायबरेली का पिछवरिया कांड: शासन ने उन्नाव सीओ को सौंपी जांच, सांसद राहुल गांधी ने लिखा था पत्र
    राजनीती

    रायबरेली का पिछवरिया कांड: शासन ने उन्नाव सीओ को सौंपी जांच, सांसद राहुल गांधी ने लिखा था पत्र

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायबरेली ।   रायबरेली के पिछवरिया में एक युवक की हत्या के मामले में उन्नाव के सीओ को जांच सौंप दी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिनों पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और शासन को पत्र लिखा था। इस पर शासन ने उन्नाव सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी ने नसीराबाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। 11 अगस्त की रात को अर्जुन पासी की घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया लेकिन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक युवक की मां ने विशाल सिंह की संलिप्तता की बात कही थी।

    मामले को लेकर 17 अगस्त को सपा और 18 अगस्त को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था और पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रिपोर्ट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दी जिस पर 20 अगस्त को राहुल गांधी ने गांव का दौरा कर पीड़ित परिवार से 17 मिनट बात की थी। साफ कहा था कि अन्याय हुआ है और एसपी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। उन्होंने इस पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक अग्रवाल को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यह मामला इस समय उपचुनाव के चलते खासा गर्म है। उधर, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। दो दिन पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय पर विधायक आराधना मिश्रा, अमेठी सांसद केएल शर्मा, कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी मुख्यमंत्री से मिलने गए थे लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इस पर अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार को सांसद राहुल गांधी का मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपा गया था। इस पर शासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले एसपी अभिषेक अग्रवाल ने नसीराबाद थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज को निलंबित कर दिया तो वहीं उन्नाव सीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/29
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.