Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat Post
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The Bharat Post
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, स्थानीय विधायक और छात्र धरने पर बैठे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, स्थानीय विधायक और छात्र धरने पर बैठे

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बदहाल सड़क को लेकर एक बार फिर से स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन का रूख अख्तियार करते हुए सुबह 10 बजे से महिला, पुरूष और स्कूली छात्र के अलावा क्षेत्र की विधायक धरने में बैठ गई है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हुंकराडिपा-मिलुपारा की बदहाल सड़क को लेकर आज सुबह 10 बजे से एक बार फिर स्थानीय ग्रामीणों ने आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है।

    इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय कांगे्रस विधायक विद्यावती सिदार भी मौके पर पहुंचकर धरने में बैठ गई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क की वजह से क्षेत्र में लगातार छोटी बड़ी दुर्घटनाएं सामने आ रही है। समय-समय पर ग्रामीणों के द्वारा आर्थिक नाकेबंदी भी की जा चुकी है लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया जाता है।

    छात्रों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी
    ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क कीचड से लबालब हो चुकी है जिससे इस मार्ग में स्कूली बच्चों को स्कूल आने जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हुंकराडीपा-मिलूपारा की फिसलन भरी सड़क में आये दिन स्कूली छात्र गिर रहे हैं जिससे उनका यूनीफार्म खराब हो जाने की वजह से वे स्कूल जाने से भी वंचित रह जाते हैं। इसलिये आज के इस आंदोलन में स्कूली छात्र भी शामिल हुए हैं। बदहाल सड़क के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर गारे गांव के अलावा पड़ोसी गांव खम्हरिया के ग्रामीणों के द्वारा पहले भी दो बार चक्काजाम किया जा चुका है। लेकिन उन्हें भी सड़क मरम्मत का लिखित आश्वासन देकर उनका प्रदर्शन समाप्त करा दिया गया है। लेकिन उनकी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

    कई गांव को जोड़ती है यह सड़क
    धरने में बैठे ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वनांचल क्षेत्र के कई गांव के लोग तमनार आने-जाने के लिये इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। रोजाना हजारों की संख्या में उरबा, मिलूपारा, हिंझर, पेलमा, कोडकेल, सेमिजोर, लालपुर सहित अन्य गांव के लोग इसी सडक से तमनार आते हैं और अपना काम निपटाकर वापस जाते हैं। वर्तमान समय में यहां के सड़क की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय कंपनी प्रबंधन इस ओर कोई पहल नही कर रहा हैं। 

    कंपनियां भूल जाती है अपना वादा
    तमनार में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठी लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र की विद्यावती सिदार ने बताया कि जब भी किसी क्षेत्र में जब कंपनी आती है तो उनके द्वारा कहा जाता है वह क्षेत्र में विकास करेंगे, गांव को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा, लोगों को रोजगार मिलेगा, बचें को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था देने की बात कहते हुए प्रलोभन दिया जाता है और फिर कंपनी के विस्तार के बाद सारे वादे खोखले साबित हो जाते हैं।
    विद्यावती सिदार ने यह भी कहा कि अगर कोई कंपनी किसी गांव को गोद ले लेती है तो उस गांव का संपूर्ण विकास करना चाहिए। इस क्षेत्र में जिंदल की कंपनी के अलावा हिंडाल्को, अडानी और अंबूजा के कोल खदान हैं। यहां पर चलने वाली भारी वाहन गारे गांव से होते हुए माइनिंग क्षेत्र से कोयला निकालकर लेकर जाते हैं। जिससे गांव की पूरी सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है कि लोग बार-बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठने पर मजबूर हो गए हैं।

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Shela Niyazi
    मोबाइल - 8889462384
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Shop No. 3 of Indira Stadium Complex , Jagdalpur
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.